सुहागरात पर दुल्हन ने बताया ऐसा राज, महीनों तक टूटता रहा पति… फिर सामने आया खौफनाक मंजर

शादी के कुछ घंटों बाद ही एक युवक की जिंदगी में ऐसा मोड़ आया, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। परिवार का दावा है कि पत्नी से जुड़े एक खुलासे ने उसे गहरे सदमे में डाल दिया। इसके बाद विवाद, शिकायतें और समझौते की कोशिशें होती रहीं, लेकिन मामला और उलझता गया।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 25 June 2026, 4:26 PM IST

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक नवविवाहित युवक ने कथित तौर पर वैवाहिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार ने पत्नी और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान बागपत शहर की आदर्श गली निवासी दीपक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उनकी शादी 10 मार्च 2026 को सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के जफराबाद नांगल गांव की रहने वाली गुड्डी के साथ हुई थी।

सुहागरात पर हुआ ऐसा खुलासा जिसने बदल दी जिंदगी

परिवार का दावा है कि शादी की पहली रात ही दीपक को ऐसा सच पता चला जिसने उसे अंदर तक झकझोर दिया। परिजनों के मुताबिक, गुड्डी ने दीपक को बताया था कि वह किसी अन्य युवक से प्रेम करती है। बताया जा रहा है कि यह बात सुनकर दीपक को गहरा धक्का लगा, लेकिन उसने रिश्ते को बचाने और शादी को सफल बनाने की कोशिश जारी रखी। हालांकि समय के साथ दोनों के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं।

युवक ने की हैवानियत की हदें पार, समधन संग करता रहा बलत्कार; जानिये कैसे खुली पोल

मोबाइल चैट से बढ़ा विवाद

परिजनों का आरोप है कि कुछ समय बाद दीपक ने पत्नी के मोबाइल फोन में उसके कथित प्रेमी के साथ व्हाट्सएप चैट देखी। परिवार का कहना है कि चैट में मौजूद कुछ बातें आपत्तिजनक थीं, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद और गहरा हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों परिवारों के लोग भी आमने-सामने आ गए। आरोप है कि बाद में गुड्डी अपने मायके चली गई और फिर ससुराल वापस नहीं लौटी।

समझौते की कोशिशें भी रही नाकाम

मृतक के भाई राहुल कुमार का आरोप है कि विवाद के दौरान कई शिकायतें दर्ज कराई गईं। परिवार का कहना है कि 22 जून 2026 को समझौते के नाम पर ढाई लाख रुपये भी लिए गए। राहुल कुमार का आरोप है कि दीपक लगातार मानसिक तनाव में रह रहा था। उनका कहना है कि पत्नी के कथित प्रेम संबंध और पारिवारिक विवादों ने उसे पूरी तरह तोड़ दिया था। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्तरों पर समझौते के लिए दबाव बनाया गया, जिससे दीपक और अधिक परेशान हो गया।

जख्म… कत्ल या कुछ और? बस्ती के अंबेडकर नगर ताल के पास लाश मिलने से मचा हड़कंप

आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

घटना के बाद दीपक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुड्डी, उसके पिता सुंदर, मां मंजू समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जाएगी।

Location :  Baghpat

Published :  25 June 2026, 4:26 PM IST