Badaun News: घर से निकली थीं रिश्तेदारी जाने, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि मच गया कोहराम

बदायूं के दातागंज में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 35 वर्षीय महिला शहनाज की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 31 May 2026, 2:47 PM IST

Badaun: जिले के दातागंज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

दातागंज बस स्टैंड के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मोहल्ला अरेला निवासी शहनाज, पत्नी मोहम्मद इलियास, अपने पति के साथ निजी वाहन से दातागंज से उसहैत थाना क्षेत्र के भद्रा गांव रिश्तेदारी में जा रही थीं। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे दातागंज बस स्टैंड के पास पहुंचीं, तभी तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

UP Police Encounter: बदायूं में इनामी बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 3 को लगी गोली, कांस्टेबल घायल

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दातागंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मौत की खबर से मचा कोहराम

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ला अरेला में भी शोक की लहर दौड़ गई है। रिश्तेदार और स्थानीय लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि शहनाज अपने परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही थीं। उनकी अचानक हुई मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

बदायूं में धमाके के बाद आग का गोला बना कमरा; कांस्टेबल समेत 2 गंभीर रूप से झुलसे

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली दातागंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। साथ ही हादसे की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Location :  Badaun

Published :  31 May 2026, 2:47 PM IST