
बदायूं में दहला सकतपुर (Img: Dynamite News)
Badaun : बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सकतपुर में नाली को लेकर हुए मामूली विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक दबंग व्यक्ति ने कथित रूप से अधेड़ पर गोली चला दी। गोली सीने के पास लगने के बाद हाथ में जा धंसी, जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव सकतपुर में नाली को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के व्यक्ति ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से अधेड़ पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही घायल व्यक्ति जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Badaun News: टंकी पर चढ़ा युवक, तहसील में मचा हड़कंप; रिश्वत लेकर काम न करने का आरोप
परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से भागा, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया।
सूचना मिलने पर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बिल्सी ने बताया कि गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है तथा पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Badaun News: घर से निकली थीं रिश्तेदारी जाने, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि मच गया कोहराम
उल्लेखनीय है कि हाल ही में क्षेत्र में नए थाना प्रभारी ने कार्यभार ग्रहण किया है। ऐसे में हुई इस सनसनीखेज घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है। ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Location : Badaun
Published : 13 June 2026, 1:23 PM IST
Topics : Badaun Badaun Police crime news Murder Case