Budaun: पति-पत्नी के झगड़े ने ली जान, दिल्ली से बदायूं लौटे युवक ने गुस्से में उठाया बेहद खौफनाक कदम

दिल्ली में पत्नी से विवाद के बाद शाहजहांपुर निवासी युवक ने बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 July 2026, 4:27 PM IST

Budaun: दिल्ली में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने बदायूं जिले में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था

जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के थाना कटरा क्षेत्र के उखरी नवादा गांव निवासी 23 वर्षीय विवेक पुत्र मुनेश दिल्ली में होम डिलीवरी का काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात रानी नाम की युवती से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और करीब डेढ़ वर्ष पहले दोनों ने विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों दिल्ली में किराए के मकान में रह रहे थे।

Budaun: करोड़ों की लागत के बाद भी बदहाल गंगा एक्सप्रेसवे, आधा घंटा लाइन में लगने को मजबूर लोग

पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

बताया जा रहा है कि 14 जुलाई को किसी बात को लेकर विवेक और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद विवेक मोटरसाइकिल से बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र पहुंचा और वैन भट्ठे के पास एक कोल्ड स्टोर के सामने जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मोबाइल से परिजनों को मिली सूचना

राहगीरों ने पेड़ पर शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने बिल्सी थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में रहने वाले उसके बहनोई को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

Budaun: कपड़ा चोरी के शक में महिला पर जुल्म, घर में घुसकर दबंगों ने की बेरहमी से पिटाई

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Location :  Budaun

Published :  16 July 2026, 4:27 PM IST