’10 दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ी जंग’ सिर का ऑपरेशन, कोमा का सन्नाटा और हार गई योगेश की सांसें; बदायूं में पसरा मातम

बदायूं में 16 जुलाई को हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय योगेश ने करीब ढाई महीने बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिर का ऑपरेशन होने के बाद वह कोमा में था।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 26 September 2026, 1:59 PM IST

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के जरीफ नगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर टप्पा वैश्य गांव में 16 जुलाई को हुए जानलेवा हमले में घायल 17 वर्षीय योगेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल योगेश का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह करीब 6 बजे उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

खेत में बुलाकर हमला करने का आरोप

परिजनों के मुताबिक, योगेश को खेत में बुलाकर उस पर हमला किया गया था। आरोप है कि हमलावरों ने युवक पर चाकू, तमंचे और लोहे की रॉड से हमला किया। हमले में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

किसकी इतनी हिम्मत? बदायूं में सिपाही को गाड़ी से कुचलने का प्रयास, बाल-बाल बची जान

सिर का ऑपरेशन होने के बाद कोमा में था योगेश

बताया गया कि हमले में योगेश के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने उसके सिर का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद से ही योगेश कोमा में था और उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। परिवार को उसके ठीक होने की उम्मीद थी, लेकिन शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

योगेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। परिजन हमले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

चारदीवारी के ऊपर से बना दिया रास्ता! बदायूं के प्राचीन शिव मंदिर की जमीन को लेकर बढ़ा विवाद

पुलिस जांच में जुटी

मामला जरीफ नगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर टप्पा वैश्य का है। युवक की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस हमले के कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Badaun

Published :  26 September 2026, 1:59 PM IST