औरैया में रात के सन्नाटे में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने लोडर को मारी टक्कर, चालक की मौत

औरैया जिले के नेशनल हाईवे पर रात के समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मैजिक लोडर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक सड़क पर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 May 2026, 2:19 PM IST

Auraiya: औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम लालपुर के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने नदीम (36) द्वारा चलाए जा रहे मैजिक लोडर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोडर की खिड़की खुल गई और चालक सड़क पर नीचे गिर गया। हादसे में नदीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार शहबाज (18) गंभीर रूप से घायल हो गया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, इटावा के मेवाती मुहल्ला निवासी नदीम अपने साथ शहबाज, छोटू और फैसल लेकर शटरिंग का काम पूरा कर देर रात लौट रहे थे। यह लोडर औरैया जिले के ग्राम लालपुर के पास हाईवे पर पहुंचा ही था कि पीछे से अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के कारण लोडर की खिड़की खुल गई और नदीम नीचे गिर पड़ा।

UP Crime: बदायूं में विवाहिता की रहस्यमय मौत से हड़कंप, पुलिस जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया। चिकित्सकों ने नदीम को मृत घोषित कर दिया, जबकि शहबाज को गंभीर हालत में उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया।

पुलिस ने की कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है। क्षेत्र में इस हादसे से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर वाहन तेज रफ्तार में आते हैं, जिससे अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Kanpur: हाईवे किनारे कूड़े के ढेर में बिना कपड़ों के मिला अधजला शव! हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने हाईवे पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने और वाहन चालकों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।

Location :  Auraiya

Published :  19 May 2026, 2:19 PM IST