
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Amethi: अमेठी पुलिस ने सुल्तानपुर में गन प्वाइंट पर हुए लूट का सनसनी खेज खुलासा किया है। पुलिस ने लूट के 68 बकरे कीमत दो लाख चार हजार नगदी और एक कार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।बकरो की अनुमानित कीमत 15 लाख बताई जा रही है। लूटे गये बकरे ईद के मौके पर लखनऊ में बिकने जा रहे थे।
अमेठी एमपी सरवणन टी के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान चक्रव्यूह के तहत अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने सुलतानपुर में बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।तीनो बदमाश बाराबंकी जिले के रहने वाले है। पकड़े गए तीनों बदमाशों की उम्र 18 से 21 वर्ष है। देर रात प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना विवेक कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक अजयेन्द्र पटेल की संयुक्त टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। 27 मई को गन प्वाइंट पर हुई थी लूट। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि 27 मई की रात चांदा, सुलतानपुर में बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले बदमाश बिना नंबर की स्विफ्ट कार और बकरी लदी महिन्द्रा पिकअप से मठाभुसुण्डा जंगल की ओर से लखनऊ-सुलतानपुर हाइवे की तरफ आ रहे हैं। पिकअप चालक हुआ फरार। पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों गाड़ियों को घेर लिया।
अंधेरे का फायदा उठाकर पिकअप चालक फरार हो गया, लेकिन कार सवार तीनों बदमाश पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष गोस्वामी, करन सिंह और संजय सिंह, निवासी थाना कोठी, बाराबंकी के रूप में हुई। तीनों की उम्र 19 से 21 साल के बीच है। दो लाख नकदी हुई बरामद। तलाशी में तीनों के पास से कुल 2 लाख 4 हजार रुपये नकद, 2 तमंचे, 3 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। कार की डिग्गी से यूपी 32 आरएच 6534 नंबर की प्लेट और 2 मोबाइल मिले। पिकअप से 66 बकरे और 2 भेड़ें बरामद की गईं। रेकी कर लूट को अंजाम देते थे बदमाश। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गैंग रात में जानवर लदे लोडर की रेकी कर हथियार के बल पर लूट करता है।
ड्राइवर-खलासी को अगवा कर सुनसान जगह पर छोड़ देते हैं। 26/27 मई की रात इन्होंने चांदा में बकरी व्यापारियों से लूट की थी। व्यापारियों को कार में बैठाकर पैसे-मोबाइल लूटे थे। रास्ते में कार बारात से टकराने पर व्यापारी भाग निकले थे। फरार चौथे आरोपी का नाम विजय यादव, निवासी डफरापुर, बाराबंकी बताया गया है। इस घटना में थाना चांदा, सुलतानपुर में मुकदमा दर्ज है। थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी ने बताया कि आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।थाना भले सुल्तान में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।टीम को उत्साह बर्धन हेतु 25 हजार रुपए पुरुष्कार के रूप में दिए गए है।
Location : Amethi
Published : 28 May 2026, 4:40 PM IST
Topics : amethi crime news Police Action robbery UP News