
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Agra: आगरा पुलिस कमिश्नरेट में सोशल मीडिया पर वर्दी में रील और पोस्ट साझा करना कई पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। विभागीय नियमों की अनदेखी करने पर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इनमें 5 सब-इंस्पेक्टर, 2 महिला सब-इंस्पेक्टर और 1 महिला आरक्षी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि संबंधित पुलिसकर्मी इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वर्दी में वीडियो, रील और फोटो पोस्ट कर रहे थे। कुछ पोस्ट तेजी से वायरल भी हो रही थीं। विभागीय जांच में यह गतिविधियां सोशल मीडिया गाइडलाइन के खिलाफ पाई गईं, जिसके बाद पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अपनाया।
Muzaffarnagar: हाईवे पर दौड़ती कार अचानक बनी आग का गोला, महिला-बच्चों समेत चार…
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पहले भी सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके थे कि वर्दी में किसी भी प्रकार की रील या सोशल मीडिया कंटेंट अपलोड नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद कुछ पुलिसकर्मी लगातार आदेशों की अनदेखी कर रहे थे। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना गया।
आगरा पुलिस आयुक्त ने पूरे मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ लाइन हाजिर की कार्रवाई कर दी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। कई पुलिसकर्मियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वर्दी वाले वीडियो और पोस्ट हटाने शुरू कर दिए हैं।
Location : Agra
Published : 24 May 2026, 2:08 PM IST