हिंदी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Prayagraj: उत्तर प्रदेश का प्रयागराज इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। शनिवार को शहर का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला बन गया। लेकिन इस रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से ज्यादा चर्चा में है विद्या वाहिनी बस अड्डे की बदहाली, जहां यात्री सुविधा नाम की चीज लगभग नदारद है।
विद्या वाहिनी स्थित रोडवेज बस अड्डे का वेटिंग रूम यात्रियों के लिए राहत की जगह नहीं बल्कि परेशानी का केंद्र बन चुका है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे यहां दर्जनों यात्री बसों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन स्थिति बेहद खराब थी।टिनशेड से बने इस वेटिंग रूम में सामने कोई दीवार नहीं है, जिससे तेज धूप और लू के थपेड़े सीधे यात्रियों के चेहरे पर पड़ रहे थे। लोग पसीने से तर-बतर होकर बसों का इंतजार करते नजर आए।
कई यात्रियों ने बताया कि इतनी भीषण गर्मी में यहां बैठना किसी सजा से कम नहीं है।
UP Power Crisis: 48 डिग्री के टॉर्चर में न कटे बिजली; यूपी में पावर कट से परेशान लोग, CM ने दी राहत
बस अड्डे की स्थिति केवल वेटिंग रूम तक सीमित नहीं है। शौचालय की हालत और भी चिंताजनक है। यात्रियों के अनुसार-
कमोड टूटे हुए हैं
टाइल्स कई जगह से उखड़े पड़े हैं
साफ-सफाई की भारी कमी है
यात्रियों का कहना है कि शौचालय का इस्तेमाल करने पर संक्रमण का खतरा बना रहता है। कई लोग मजबूरी में इसका उपयोग नहीं करते।
बसों की जानकारी देने वाली व्यवस्था भी यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। यात्रियों ने बताया कि लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट बहुत कम और सीमित रूटों के लिए ही की जाती है। मथुरा, अमेठी, श्रृंग्वेरपुर और अन्य रूटों के यात्री घंटों तक बसों का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन उन्हें यह पता नहीं चलता कि बस कब और कहां से मिलेगी। इस वजह से लोग बस अड्डे पर इधर-उधर भटकते रहते हैं।
कोडीन सीरप कांड आरोपी अमित और आलोक को लेकर बड़ा खुलासा, जानें कैसे चला रहे 900 करोड़ का गोरखधंधा
जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस बस अड्डे का निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए बस संचालन को अस्थायी रूप से विद्या वाहिनी मैदान में शिफ्ट किया गया है। लेकिन यह शिफ्टिंग कुछ महीनों के लिए नहीं बल्कि लगभग दो वर्षों तक जारी रहने की संभावना है। इस लंबी अवधि के बावजूद मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान न देने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
प्रयागराज में गर्मी अपने चरम पर है। मौसम विभाग के अनुसार-
बांदा: 46.4°C (पहला स्थान)
प्रयागराज: 46.2°C (दूसरा स्थान)
विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में तापमान 48 डिग्री तक पहुंचने का रेड अलर्ट जारी किया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा और संगम क्षेत्र में पेड़ों की छांव में राहत ढूंढते लोग आम दृश्य बन गए हैं।
शनिवार दोपहर कुछ समय के लिए बादलों की आवाजाही जरूर देखी गई, लेकिन गर्म हवा और लू ने राहत नहीं दी। शहर में गर्मी इतनी तेज थी कि लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे थे। यात्रियों का कहना है कि बस अड्डे पर न तो सही बैठने की व्यवस्था है, न ही पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा। गर्मी और अव्यवस्था दोनों मिलकर उनकी मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग रूम में पर्दे लगवा दिए गए हैं और कूलर भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उद्घोषणा व्यवस्था को हर 5-10 मिनट में नियमित किया जाएगा और शौचालय की मरम्मत दो दिनों में पूरी कर दी जाएगी।
Location : Prayagraj
Published : 24 May 2026, 1:48 PM IST