आगरा में महिला सफाईकर्मी से मारपीट, वायरल वीडियो ने खोली पोल, थाने पहुंचे 100 से अधिक कर्मचारी

आगरा के दयालबाग स्थित सुदामा बाग में महिला सफाई कर्मचारी की पिटाई का आरोप लगा है। वायरल वीडियो के बाद 100 से अधिक सफाई कर्मचारी न्यू आगरा थाने पहुंचे और आरोपी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 November 2026, 11:46 AM IST

Agra: आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित दयालबाग के सुदामा बाग में महिला सफाई कर्मचारी की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक ने महिला कर्मचारी को डंडे से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो से सफाई कर्मचारियों में आक्रोश

वीडियो सामने आने के बाद सफाई कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई। घटना के विरोध में 100 से अधिक सफाई कर्मचारी न्यू आगरा थाने पहुंच गए। कर्मचारियों ने आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की।

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा: लोडर-टेंपो की जोरदार टक्कर में युवा क्रिकेटर समेत 4 लोगों की मौत

कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी

सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सफाई कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है।

Location :  Agra

Published :  28 November 2026, 11:46 AM IST