पंजाब में सरेआम खाकी को चुनौती: AAP नेता गुरप्रीत सिंह गोपी की हत्या से दहशत, चुनावी दुश्मनी की आशंका

पंजाब के फिरोजपुर स्थित ममदोट बाजार में शनिवार रात आप नेता गुरप्रीत सिंह गोपी की चार कार सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात की वजह पुरानी चुनावी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों की पहचान कर छापेमारी शुरू कर दी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 30 August 2026, 9:26 AM IST
google-preferred

Chandigarh: पंजाब के फिरोजपुर जिले का ममदोट कस्बा शनिवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा। आम आदमी पार्टी के 45 वर्षीय स्थानीय नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की सरेबाजार घात लगाकर हत्या कर दी गई।

इस जानलेवा हमले में उनके साथ मौजूद 22 वर्षीय हरप्रीत सिंह (हैप्पी) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस खूनी वारदात ने राज्य में चुनावी रंजिश और कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीछा करके ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में बाजार

घटना के समय गुरप्रीत गोपी और हरप्रीत एक काम के सिलसिले में रास्ते से गुजर रहे थे। तभी कार सवार चार नकाबपोश हमलावरों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे ही गोपी ममदोट के मुख्य बाजार के पास पहुंचे, कार से उतरे हमलावरों ने बिना कोई मौका दिए उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर तेजी से मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गुरप्रीत गोपी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल हरप्रीत की हालत नाजुक बनी हुई है।

अकाली दल ने बढ़ाया हाथ, BJP ने कर दिया इनकार! 117 सीटों पर अकेले लड़ने के ऐलान से पंजाब में गड़बड़ाया चुनावी गणित

स्थानीय निकाय चुनाव से जुड़े खूनी तार

एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के अनुसार, शुरुआती तफ्तीश में हत्या के तार हाल ही में संपन्न हुए नगर पंचायत चुनावों की पुरानी रंजिश से जुड़ते नजर आ रहे हैं। जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी और मृतक एक-दूसरे से पहले से वाकिफ थे और उनके बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी।

बंबीहा गैंग के 3 Gangster मलेशिया से डिपोर्ट, भारत लाकर पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस की घेराबंदी और अपराधियों का बैकग्राउंड

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है। एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान हो चुकी है, जिसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई विशेष टीमें बनाकर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

Location :  Chandigarh

Published :  30 August 2026, 9:26 AM IST

Advertisement