हिंदी
पुलिस गिरफ्त में आोरपी
New Delhi: देविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन कथित प्रमुख आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अनुसार, पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से यह कार्रवाई की।
मलेशिया से भारत पहुंचने के बाद तीनों आरोपियों को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें पंजाब ले जाकर आगे की जांच शुरू कर दी गई।
गृह मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षित भारत के लक्ष्य के तहत भारतीय एजेंसियों ने साल 2026 में अब तक 51 कुख्यात अपराधियों को विदेशों से वापस लाने में मदद की है। पुलिस ने दावा किया है कि तीनों देविंदर बंबीहा गैंग के मलेशिया स्थित कथित ऑपरेटर थे। इन पर हत्या, रंगदारी, विस्फोटक और लुधियाना में कथित ग्रेनेड हमले की साजिश से जुड़े मामलों में शामिल होने के आरोप हैं।
अब पुलिस इनकी कथित भूमिका, संपर्कों और विदेश से संचालित नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के अनुसार, जसप्रीत सिंह जून 2019 में मलेशिया गया था। इसके बाद वह एक फरार गैंगस्टर के संपर्क में आया और कथित तौर पर बंबीहा गैंग के लिए काम करने लगा।
पुलिस ने दावा किया है कि यादविंदर सिंह और पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता जीवंजोत सिंह चहल उर्फ जुगनू के चालक की हत्या के मामले में जसप्रीत की भूमिका की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, अजय सिंह और पवनदीप सिंह पर 2025 में लुधियाना में ग्रेनेड हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है।
जांच एजेंसियों का दावा है कि दोनों ने स्थानीय लोगों को कथित हमले के लिए निर्देश दिए थे। पुलिस ने यह भी कहा कि समय रहते इस साजिश को नाकाम कर दिया गया था।
पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2025 को इस मामले में दो कथित सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से पी-86 चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद होने का दावा किया गया था।
पंजाब पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में:
शामिल हैं।
पंजाब पुलिस ने तीनों आरोपियों के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध होने का भी दावा किया है।
हालांकि, यह जांच एजेंसियों का आरोप है और अदालत में इसकी पुष्टि होना बाकी है।
अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी लंबे समय तक चली खुफिया निगरानी और सूचनाओं के आधार पर की गई। अब पूछताछ में उनके विदेश स्थित संपर्कों, आर्थिक लेनदेन, संचार नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
Location : New Delhi
Published : 24 August 2026, 4:06 PM IST
Topics : Bambiha Gang Operatives Arrest Devinder Bambiha Gang Gangster Extradition India Malaysia Deportation Punjab Police Action
No related posts found.