
महिला
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आया यह मामला प्यार और भरोसे पर यकीन करने वालों को झकझोर कर रख देने वाला है। विदेश में शुरू हुआ प्यार, वहीं हुई शादी और अब भारत लौटते ही बेवफाई का आरोप। यह कहानी सिर्फ रिश्तों के टूटने की नहीं, बल्कि एक महिला और उसके मासूम बच्चे के भविष्य की भी है। इंसाफ की तलाश में आंध्र प्रदेश की रहने वाली एक महिला अपने एक साल की बच्ची को गोद में लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस के दरवाजे तक पहुंच गई।
पीड़िता शेख सैयदानी की मुलाकात मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला लद्दावाला निवासी मोहम्मद आरजू से कुवैत में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने कुवैत में ही शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद दोनों भारत लौटे, लेकिन यहीं से रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई।
विदेश में प्यार, वहीं शादी और फिर देश लौटते ही बेवफाई का आरोप।
कुवैत में आंध्र प्रदेश की युवती से शादी करने वाले मुजफ्फरनगर के युवक पर दूसरी शादी का आरोप।
एक साल की बच्ची को लेकर पीड़िता पहुंची पुलिस के दरबार, जांच शुरू।@muzafarnagarpol #Muzaffarnagar #LoveMarriage #CrimeNews pic.twitter.com/ClVxqQcOjO— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 3, 2026
पीड़िता का आरोप है कि मोहम्मद आरजू उसे आंध्र प्रदेश में यह कहकर छोड़कर आया था कि वह जल्द ही वापस लेने आएगा। लेकिन वह न तो लौटा और न ही संपर्क में रहा। इसी दौरान महिला ने अपने पति के मोबाइल स्टेटस पर उसकी दूसरी शादी की जानकारी देखी, जिससे वह पूरी तरह टूट गई। आरोप है कि पति और उसके परिवार वालों ने न सिर्फ उसे अपनाने से इनकार कर दिया, बल्कि बच्चे को भी अपना नहीं बताया।
लंबे इंतजार और मानसिक प्रताड़ना के बाद शेख सैयदानी मंगलवार को अपनी एक साल की बच्ची को लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची और नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का कहना है कि उसके पास शादी से जुड़े फोटो, वीडियो और सबूत मौजूद हैं, फिर भी उसे हर जगह से निराशा हाथ लग रही है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उससे गहने और एक लाख रुपये भी लिए और फिर धोखा दे दिया।
इस पूरे मामले पर सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि 3 फरवरी को एक महिला कोतवाली नगर थाने पहुंची थी। जिसने खुद को आंध्र प्रदेश का निवासी बताया। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे छोड़ चुका है और वह उसे ढूंढने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Muzaffarnagar
Published : 4 February 2026, 12:09 AM IST
Topics : Kuwait Love Story love marriage case Muzaffarnagar Crime muzaffarnagar news Muzaffarnagar Police