इश्क में अंधा हुआ पिता! आधी रात बना जल्लाद…एक-एक कर तीन मासूम बेटियों को उतारा मौत के घाट, सुनकर कांप उठेंगे आप

जिस पिता को बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी थी, वही उनकी मौत का कारण बन गया। गिरिडीह से आई यह खबर सिर्फ एक ट्रिपल मर्डर नहीं, बल्कि इंसानियत को झकझोर देने वाली कहानी है। आखिर एक पिता अपनी ही तीन मासूम बेटियों का गला कैसे रेत सकता है?

Updated : 9 June 2026, 2:08 PM IST

New Delhi:  एक पिता...जिसका नाम सुनते ही सुरक्षा, प्यार और भरोसे का एहसास होता है। लेकिन झारखंड के गिरिडीह से सामने आई यह वारदात इंसानियत को झकझोर देने वाली है। यहां एक पिता ने ही अपनी तीन मासूम बेटियों की जिंदगी को बेरहमी से खत्म कर दिया। जिस घर में बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब सिर्फ चीखों और मातम की आवाजें हैं।

पूरा इलाका को सदमे में

सोमवार तड़के जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तब 45 वर्षीय नंदू यादव ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। 12 साल की पल्लवी और 6 साल की जुड़वा बहनें रिद्धि-सिद्धि को शायद अंदाजा भी नहीं था कि जिस पिता की उंगली पकड़कर वे चलना सीखीं, वही उनकी आखिरी सांसों का कारण बन जाएगा।

कोई  ऐसी दरिंदगी कैसे कर सकता?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कोई पिता अपनी ही औलाद के साथ ऐसी दरिंदगी कैसे कर सकता है? क्या पारिवारिक कलह, अवैध संबंध या गुस्सा किसी इंसान को इतना निर्दयी बना सकता है कि वह मासूम बच्चों की जान ले ले? इन सवालों के जवाब तलाश रही है पुलिस, लेकिन फिलहाल पूरे गांव में सिर्फ सन्नाटा, आंसू और एक दर्दनाक याद बाकी है।

UP Crime: प्यार या साजिश? सात फेरों का रिश्ता बना मौत का राज, घर के अंदर खौफनाक वारदात

तीनों बेटियां तड़प-तड़पकर दम तोड़ती रहीं

मां राधा देवी की आंखों के सामने उनकी तीनों बेटियां तड़प-तड़पकर दम तोड़ती रहीं। किसी तरह उन्होंने अपने छोटे बेटे को बचाया और घर से भागकर पड़ोसियों के यहां शरण ली। उधर, वारदात के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को लिए खुशखबरी, 3 दिन में होगा बड़ा बदलाव

यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों के भरोसे पर लगा ऐसा दाग है जिसने पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर एक पिता के भीतर ऐसा कौन सा अंधेरा पैदा हो गया, जिसने उसे अपनी ही बेटियों का कातिल बना दिया।

Location :  New Delhi

Published :  9 June 2026, 2:08 PM IST