
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का सीधा असर घरेलू निवेशकों की धारणा पर दिखा।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 212 अंकों की गिरावट के साथ 77,631 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 93 अंकों की कमजोरी के साथ 24,233 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। बाजार की शुरुआत से ही बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिससे निवेशकों में सतर्कता बढ़ गई।
शेयर बाजार में गिरावट की बड़ी वजह होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ता तनाव बताया जा रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच टकराव और गोलीबारी की खबरों ने वैश्विक निवेशकों को चौंका दिया है।
इस घटनाक्रम के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज उछाल देखा गया। ब्रेंट क्रूड एक बार फिर 102 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है। इसी डर के चलते निवेशकों ने जोखिम वाली संपत्तियों से दूरी बनानी शुरू कर दी।
Stock Market Today: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, बिकवाली का दबाव निवेशक सर्तक
एशियाई बाजारों में भी शुक्रवार सुबह भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 1.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि KOSDAQ 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में रहा।
जापान का निक्केई 225, जो पिछले सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था, मुनाफावसूली के चलते 0.62 प्रतिशत गिर गया। वहीं हांगकांग का हैंग सेंग फ्यूचर्स 26,285 के स्तर पर रहा, जो पिछले बंद स्तर 26,626.28 से नीचे है। इससे साफ है कि क्षेत्रीय बाजारों में भी अनिश्चितता बनी हुई है।
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में भारी दबाव, आईटी स्टॉक लुढ़के
वैश्विक तनाव का असर अमेरिकी शेयर बाजारों पर भी देखने को मिला। गुरुवार को वॉल स्ट्रीट गिरावट के साथ बंद हुआ।
S&P 500 इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,337.11 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 0.13 प्रतिशत टूटकर 25,806.20 पर पहुंचा। वहीं डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 313.62 अंक या 0.63 प्रतिशत गिरकर 49,596.97 पर बंद हुआ।
तेल की कीमतों में तेजी और भू-राजनीतिक तनाव ने अमेरिकी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे बाजार में दबाव देखा गया।
Location : New Delhi
Published : 8 May 2026, 10:20 AM IST
Topics : crude oil global market Nifty Sensex stock market