
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी (Img: DN)
New delhi: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी बनी रही। निप्टी ने आज जहां 156.80 की तेजी दिखाई। वही sensex ने भी 504.86 अंत की तेजी दिखाई। आईटी Index जहां फ्लैट रहा वही बैंक निफ्टी में 479.30 की तेजी रही। निफ्टी Next 50 और स्मॉल कैप के शेयरों ने भी दम भरा। शेयर बाजार में शराब बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। ग्लोबस स्पिरिट्स सबसे ज्यादा 7 प्रतिशत चढ़कर 1,024.60 रुपये पर पहुंचा, जबकि रेडिको खेतान, ABDL और तिलकनगर इंडस्ट्रीज में करीब 6 प्रतिशत की तेजी रही। वहीं, यूनाइटेड स्पिरिट्स और यूनाइटेड ब्रेवरीज के शेयर भी करीब 4 प्रतिशत ऊपर रहे।
पर्नोड रिकार्ड ने बताया कि भारत में प्रीमियम शराब की मांग तेजी से बढ़ रही है। जेम्सन, एब्सोल्यूट और स्कॉच जैसे महंगे ब्रांड्स की बिक्री में दो अंकों की बढ़त देखी गई है। ॉ
ICICI सिक्योरिटीज के विश्लेषकों का कहना है कि पर्नोड रिकार्ड की भारत में मजबूत ग्रोथ से पूरे सेक्टर को सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। उनके अनुसार, प्रीमियम सेगमेंट में बढ़ती मांग रेडिको खेतान और ABDL जैसी कंपनियों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है, क्योंकि ये कंपनियां भी अपने प्रेस्टिज और उससे ऊपर वाले प्रोडक्ट्स पर फोकस कर रही हैं।
वहीं, JM फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज के विश्लेषकों ने थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि हालांकि मांग अभी मजबूत बनी हुई है, लेकिन आने वाले समय में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं।
शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सभी सेक्टरों ने दिखाया दम
कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये के अंतिम डिविडेंड की भी सिफारिश की है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई 2026 तय की गई है। डिविडेंड 95वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के 30 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा।
Location : New Delhi
Published : 17 April 2026, 4:48 PM IST