
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Mumbai: आज 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में कारोबार पूरी तरह बंद है। इस वजह से BSE Sensex और NSE Nifty 50 में किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। सुबह से लेकर पूरे दिन निवेशकों को बाजार की कोई गतिविधि नहीं दिखेगी। अब घरेलू बाजार सीधे अगले कारोबारी दिन यानी सोमवार को खुलेगा। इस छुट्टी के कारण इक्विटी, डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट पूरी तरह से बंद रहेंगे, जिससे शेयर बाजार से जुड़े सभी लेन-देन आज रोक दिए गए हैं।
कमोडिटी मार्केट में पूरी तरह से बंदी नहीं है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में यह दोबारा 5 बजे से रात 11:55 बजे तक खुल जाएगा। वहीं NCDEX में पूरे दिन कारोबार नहीं होगा।
लेबर डे (Labour Day 2026) के कारण कई अंतरराष्ट्रीय बाजार भी आज बंद हैं। चीन, हॉन्ग कॉन्ग, सिंगापुर, थाईलैंड, ताइवान और पाकिस्तान जैसे देशों के शेयर बाजारों में कोई ट्रेडिंग नहीं हो रही है। यूरोप के कई बड़े बाजार जैसे जर्मनी, फ्रांस और इटली भी आज बंद हैं।
Labour Day 2026: कैसे हुई मजदूर दिवस की शुरुआत? जानिए 1 मई का इतिहास और 2026 की थीम का असली मतलब
भारतीय शेयर बाजार में इस साल कुल 16 ट्रेडिंग हॉलिडे निर्धारित हैं। मई में आज के बाद अगली छुट्टी 28 मई को बकरीद पर होगी। इसके बाद जून, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में भी अलग-अलग त्योहारों के कारण बाजार बंद रहेगा।
जुलाई और अगस्त में कोई छुट्टी नहीं है, जिससे इन महीनों में लगातार कारोबार होगा।
सितंबर में गणेश चतुर्थी, अक्टूबर में गांधी जयंती और दशहरा, नवंबर में दिवाली और गुरु नानक जयंती के कारण बाजार बंद रहेगा। साल की आखिरी छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन होगी।
ATM से कैश निकालना हुआ महंगा: खाने और घूमने पर भी अब आपको खर्च करना होगा ज्यादा
पिछले कारोबारी दिन बाजार में गिरावट देखी गई थी। BSE Sensex में 500 से अधिक अंकों की गिरावट आई थी, जबकि NSE Nifty 50 भी लाल निशान में बंद हुआ था।
Location : Mumbai
Published : 1 May 2026, 10:14 AM IST