जोमैटो से खाना मंगाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देना होगा इतना चार्ज

ग्राहकों को ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो ने एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है। जिस वजह से खाना आर्डर करने वाले ग्रोहकों को अब खाना मंहगा पड़ेगा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 March 2026, 6:10 PM IST
google-preferred

New Delhi: जोमैटो से खाना ऑर्डर करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल जोमैटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है। जिस वजह से खाना आर्डर करने वाले ग्रोहकों को अब खाना मंहगा पड़ेगा। जानकारी के अनुसार जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस ₹12.50 से बढ़कर ₹14.90 कर दिया है। जिससे हर आर्डर पर ग्राहकों को ₹2.40 ज्यादा चुकाने होंगे। जोमैटो ने रेट में वृद्धि की वजह  एलपीजी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते बताई है।

कंपनी ने सितंबर में भी फीस में किया था संशोधन

कंपनी ने इससे पहले सितंबर 2025 में प्लेटफॉर्म फीस में संशोधन किया था। वहीं, फरवरी में फेस्टिव सीजन के दौरान इसे ₹6 से बढ़ाकर ₹10 प्रति ऑर्डर किया गया था। अगस्त 2023 में जोमाटो ने पहली बार ₹2 प्रति ऑर्डर प्लेटफॉर्म फीस लागू की थी, जिसे बाद में धीरे-धीरे बढ़ाया गया।

स्विगी ले रही इतनी प्लेटफॉर्म फीस

प्रतिद्वंद्वी स्विगी फिलहाल ₹14.99 प्रति ऑर्डर (टैक्स सहित) प्लेटफॉर्म फीस वसूल रहा है, जिससे दोनों कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। यह कदम ऐसे वक्त पर उठाया गया है जब फूड डिलीवरी कंपनियां बढ़ती लागत के बीच अपने यूनिट इकोनॉमिक्स और मार्जिन सुधारने पर ध्यान दे रही हैं।

मुजफ्फरनगर: बारिश के बीच सड़क पर क्यों उतरे SSP? अलविदा जुमे पर क्यों सड़कों पर उतरी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर

कैसा रहा है कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

शेयर बाजार में इटरनल (पूर्व में जोमैटो) का शेयर शुक्रवार को ₹233 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 1.86% और सप्ताहभर में करीब 7.5% की बढ़त दर्शाता है। हालांकि, पिछले एक महीने में इसमें करीब 13% की गिरावट दर्ज की गई है।

एलपीजी संकट पर सरकार का बयान: अफवाहों पर विश्वास न करें, सिलेंडर की डोरस्टेप डिलीवरी का इंतजार करें

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 72.88% की बढ़ोतरी के साथ ₹102 करोड़ का समेकित शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹59 करोड़ था। वहीं, ऑपरेशंस से राजस्व तीन गुना से अधिक बढ़कर ₹16,315 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹5,405 करोड़ था। मार्च 2025 में जोमाटो ने खुद को रीब्रांड कर इटरनल लिमिटेड कर लिया था, हालांकि इस दौरान कंपनी के खर्चों में भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 20 March 2026, 6:10 PM IST

Advertisement