Defence Stocks India: ऑपरेशन सिंदूर ने निवेशकों पर बरसाए खूब पैसे

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल बाद भारत के डिफेंस सेक्टर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 18 डिफेंस शेयरों ने औसतन 67% की बढ़त दर्ज की, जबकि कुछ स्टॉक्स ने 300% से ज्यादा रिटर्न दिया। HAL, BEL और Solar Industries जैसे शेयर निवेशकों के फोकस में रहे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 May 2026, 2:11 PM IST

New Delhi: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के डिफेंस सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है। बीते एक साल में डिफेंस शेयरों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और बाजार की सुस्ती के बावजूद यह सेक्टर मजबूती से खड़ा रहा है। 18 डिफेंस कंपनियों के समूह ने औसतन 67 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की है। भू-राजनीतिक तनाव और स्वदेशी रक्षा उत्पादन पर सरकार का जोर इस तेजी का मुख्य कारण रहा है।

निवेशकों को मिला भारी रिटर्न, कुछ स्टॉक्स ने तोड़े रिकॉर्ड

इस सेक्टर में कई शेयरों ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। एमटीएआर टेक्नोलॉजीज ने एक साल में 355 प्रतिशत की शानदार बढ़त दर्ज की, जबकि एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज 172 प्रतिशत और अपोलो माइक्रोसिस्टम्स 165 प्रतिशत तक बढ़े। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए लगभग 90% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की है।

Trump Vs Pope: ईरान युद्ध पर बढ़ा टकराव, परमाणु हथियारों को ट्रंप और पोप आमने-सामने 

कुल मिलाकर डिफेंस सेक्टर की कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप करीब 2.3 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है, जिससे निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ है।

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच डिफेंस बना सुरक्षित ठिकाना

जहां एक ओर शेयर बाजार कॉर्पोरेट मुनाफे में गिरावट और वैश्विक तनाव के कारण दबाव में रहा, वहीं डिफेंस सेक्टर लगातार मजबूत बना रहा। भारत-अमेरिका व्यापार तनाव और पश्चिम एशिया के युद्ध जैसे हालातों ने इस सेक्टर को और मजबूती दी है। जानकारी के अनुसार रक्षा क्षेत्र अब निवेशकों के लिए एक सेफ बेट बन चुका है, जहां स्थिर ग्रोथ की संभावना अधिक है।

ब्रोकरेज हाउस की राय: चुनिंदा शेयरों पर भरोसा

ICICI Securities ने Hindustan Aeronautics Ltd (HAL) और Solar Industries को टॉप पिक्स के रूप में चुना है। वहीं Bharat Electronics Ltd (BEL) को 'ADD' रेटिंग और Bharat Dynamics Ltd (BDL) को 'REDUCE' रेटिंग दी गई है। मोतीलाल ओसवाल और आदित्य बिड़ला कैपिटल ने भी कहा है कि डिफेंस सेक्टर में लंबी अवधि की ग्रोथ स्टोरी मजबूत बनी हुई है, लेकिन वैल्यूएशन को लेकर सावधानी जरूरी है।

Gold-Silver Price Today: दिल्ली में फिर बढ़े सोने-चांदी के भाव, खरीदने से पहले जान लें रेट

ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के अनुसार, HAL और BEL जैसे स्टॉक्स अभी भी मजबूत स्थिति में हैं, जबकि MTAR टेक्नोलॉजीज जैसे हाई-ग्रोथ शेयरों में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है। BDL को लेकर कुछ सलाहकार सतर्क हैं, लेकिन सेक्टर की लंबी अवधि की कहानी अब भी मजबूत मानी जा रही है। FY27 और FY28 में बड़े ऑर्डर फ्लो इस सेक्टर को नई ऊंचाई दे सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  7 May 2026, 2:03 PM IST