सैलरी-पेंशन बढ़ाने के मुद्दे पर मांंगे सुझाव, जानिए कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट और कब से मिलेगा जनवरी 2026 का एरियर

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक सोमवार से लखनऊ में शुरू हो गई है। इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए जा रहे हैं। उम्मीद है कि मार्च 2027 तक आयोग अपनी रिपोर्ट सौंप देगा, जिससे वेतन और पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी होगी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 June 2026, 4:44 PM IST

Lucknow: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर सामने आ सकती है। 8वें वेतन आयोग की दो दिवसीय बैठक सोमवार यानी आज से लखनऊ में शुरू हो गई है। इस बैठक में कर्मचारियों, पेंशनर्स, रेलवे और रक्षा विभाग के प्रतिनिधियों से उनकी मांगों और सुझावों पर चर्चा की जा रही है।

देशभर में चल रहा है सुझाव लेने का अभियान

आयोग की टीम अलग-अलग राज्यों में जाकर कर्मचारियों से बातचीत कर रही है। इससे पहले दिल्ली, लद्दाख और श्रीनगर में बैठकें हो चुकी हैं। अब लखनऊ के बाद 6-7 जुलाई को भुवनेश्वर और 9-10 जुलाई को कोलकाता में बैठक होगी।

2027 तक आ सकती है रिपोर्ट

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि आयोग तेजी से काम कर रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मार्च 2027 तक आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकता है। इसके बाद सरकार की मंजूरी मिलने पर 2027 की पहली छमाही में नई वेतन व्यवस्था लागू हो सकती है।

Lucknow Coaching Fire: कोचिंग में पढ़ रहे थे छात्र, तभी नीचे दुकान में उठीं आग की लपटें… अलीगंज में अचानक ये क्या हुआ?

एरियर मिलने की भी संभावना

जानकारों का मानना है कि अगर आयोग की सिफारिशें लागू होती हैं तो कर्मचारियों को जनवरी 2026 से एरियर मिल सकता है। वहीं बढ़ा हुआ वेतन और पेंशन अप्रैल 2027 से मिलने की संभावना जताई जा रही है।

बैठक को लेकर विवाद भी

लखनऊ में शुरू हुई बैठक को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने नाराजगी जताई है। परिषद का आरोप है कि राज्य स्तर के कर्मचारी संगठनों को बैठक में नहीं बुलाया गया। उनका कहना है कि कर्मचारियों के वेतन और भत्तों पर चर्चा हो रही है, तो सभी संबंधित संगठनों को शामिल किया जाना चाहिए।

अब सबकी नजर आयोग की रिपोर्ट पर

आयोग को सुझाव भेजने की अंतिम तारीख 15 जून को खत्म हो चुकी है। अब आयोग विभिन्न बैठकों के जरिए सुझाव जुटाकर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा। ऐसे में लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को उम्मीद है कि 2027 में उन्हें वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी का फायदा मिल सकता है।

Location :  Lucknow

Published :  22 June 2026, 4:44 PM IST