Stock Market Today: सेंसेक्स 82,200 के पार पहुंचा, निफ्टी ने भी भरी उड़ान

क्रूड ऑयल में नरमी व मजबूत डॉलर के बीच शेयर बाजार में जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स 670 अंक उछलकर 82,262 और निफ्टी 190 अंक चढ़कर 25,335 पर कारोबार कर रहा है। आईटी और बैंकिंग शेयरों में लिवाली से निवेशकों का उत्साह बढ़ा है, जिससे बाजार के ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड को जल्द छूने की उम्मीद है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 November 2026, 10:35 AM IST

New Delhi: क्रूड ऑयल में नर्मी और डॉलर में मजबूती के मद्देनजर आज मार्केट खुलते ही तगड़ी उछाल मारी निफ्टी ने जहां 190 अंक के उछाल मारते हुए 25335 पर कारोबार कर रहा था, वहीं सेंसेक्स 670 अंकों की उछाल मारते हुए 82262 पर काम कर रहा था। आज सुबह से ही भारतीय बाजार में मजबूती दिखी। निवेशक लिवाली करते नजर आए।

सेंसेक्स 670 और निफ्टी 190 अंक उछला

सुबह निफ्टी-फिफ्टी 25206.15 पर खुला वहीं से तेजी बनाते हुए 25337 अंक को छूआ उसके बाद मुनाफा वसूली होने से मार्केट थोड़ा नीचे आया। जबकि सेंसेक्स 81810.98 पर ओपन हुआ और तेजी बनाते हुए 82311.65 अंक को छूआ। वहीं इसमें भी थोड़ी मुनाफा वसूली हुई जिसमें मार्केट थोड़ा टूटा।

Stock Market Today: शेयर बाजार में दूसरे दिन भी रॉकेट जैसी तेजी, सेंसेक्स 76,000 के पार, निफ्टी ने भी 188 अंकों की भरी उड़ान

मार्केट में जिस तरह का सेंटीमेंट है उस तरह उम्मीद जताई जा रही है कि, यह अपने ऑल टाइम के रिकॉर्ड को जल्दी हिट होगा। आज IT सेक्टर में सुबह तेजी के साथ शुरुआत हुई। एक स्तर पर पहुंचने के बाद मुनाफा वसूली होने लगी लेकिन इस स्थिति से यह सेक्टर जल्दी ही उभर गया और फिर तेजी की राह पकड़ ली।

निफ्टी ने भी भरी उड़ान (सोर्स-Pinterest)

TCS, Wipro, Infosys, LTM, HCL, Coforge में तेजी देखी गई। हालांकि Infosys में थोड़ी गिरावट रही।

निवेशकों के उत्साह से सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर मजबूत

आज सुबह बैंक सेक्टर में भी तेजी देखी गई बैंक निफ्टी 61225.65 पर खुला और जल्दी ही 61507. 75 अंक को छूता हुआ दिखाई दिया। एक समय ऐसा लग रहा था यह अपने ऑल टाइम उच्चतम अंक को जल्दी ही पार कर जायेगा। परंतु मार्केट में ठहराव होने से यह कुछ नीचे की ओर लौटा और फिर उड़ान भरी।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 3 दिन की बिकवाली थमी, आईटी शेयरों ने भरा जोश

आज निफ्टी के टॉप गेनर्स शेयरों में मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट (4.19 % तेजी) ITC में 2.70 % की तेजी Pidilite Industries में 2.37 भारतीय एयरटेल में 2.02 % की तेजी देखी गई। वैश्विक बाजार की बात करें तो टोक्यो के समय अनुसार सुबह 11:11 बजे एसएंडपी 500 वायदा थोड़ा बदला था। जापान का टॉपिक्स 0.3 फीसदी गिरा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 थोड़ा बदला रहा। हांगकांग का हैंग सेंग 1 फीसदी चढ़ा, जबकि शंघाई कंपोजिट 0.6 फीसदी गिरा। यूरो स्टॉक्स 50 वायदा 0.3 फीसदी ऊपर था। विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय इक्विटी बाजार में निकट भविष्य में मामूली सुधार देखने को मिल सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  16 November 2026, 10:35 AM IST