हिंदी
HAL डिफेंस कंपनी के शेयर पर रहेगी नजर (Img: Internet)
New Delhi: भारत की बड़ी सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) जल्द ही अप्रैल-जून (Q1 FY26) तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। कंपनी ने एक्सचेंज को बताया है कि 12 अगस्त 2025, मंगलवार को ये नतीजे घोषित किए जाएंगे। अभी HAL का मार्केट वैल्यू करीब 2.96 लाख करोड़ रुपये है और यह बीएसई 100 इंडेक्स में शामिल है।
HAL की शुरुआत 23 दिसंबर 1940 को हुई थी। इसे वालचंद हीराचंद ने मैसूर सरकार के सहयोग से बेंगलुरु में शुरू किया था। तब इसका नाम हिंदुस्तान एयरक्राफ्ट था। शुरू में इसका मकसद भारत में विमान बनाना था। फिर 1945 में यह सरकार के उद्योग मंत्रालय के अधीन आ गई और 1951 से यह रक्षा मंत्रालय के तहत काम करने लगी। आज HAL देश की सबसे अहम डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मानी जाती है।
अब सभी निवेशकों की नजरें 12 अगस्त को आने वाले Q1 FY26 के नतीजों पर हैं। लोग जानना चाहते हैं कि क्या HAL पिछली तिमाही की गिरावट से उबर पाएगी और फिर से तेजी दिखा पाएगी या नहीं।
Location : New Delhi
Published : 10 August 2025, 5:50 PM IST