खरीदने से पहले सावधान! आसमान छू रहे सोने के दाम, चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

25 अगस्त को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी आई है, जबकि चांदी के दाम घटे हैं। दिल्ली समेत 10 प्रमुख शहरों के ताजा रेट्स और बाजार के एक्सपर्ट्स का नया आउटलुक जानें।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 25 August 2026, 8:44 AM IST

New Delhi: देशभर के सर्राफा बाजारों में आज (25 अगस्त) सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने के दाम मजबूत हुए हैं। इसके विपरीत, इंडस्ट्रियल डिमांड में कमी आने के कारण चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताएं आने वाले समय में कीमती धातुओं की चाल तय करेंगी।

सोने में तेजी और चांदी की चाल

वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के कारण घरेलू बाजार में सोने के भाव लगातार ऊपर चढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में 24 कैरट और 22 कैरट सोने की कीमतों में लगातार इजाफा हुआ है। आज राजधानी दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरट और 22 कैरट सोने के 10 ग्राम के भाव में रुपये 10 की मामूली तेजी आई है।

दूसरी ओर, चांदी के मोर्चे पर निवेशकों को थोड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों की भारी तेजी और स्थिरता के बाद आज चांदी के दाम नीचे आए हैं। दिल्ली और अन्य प्रमुख महानगरों में एक किलो चांदी रुपये 100 सस्ती होकर रुपये 2,59,900 के स्तर पर आ गई है। हालांकि, चेन्नई जैसे कुछ चुनिंदा शहरों में चांदी अभी भी उच्च स्तर पर बनी हुई है।

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! सावन के आखिरी सोमवार को सस्ता हुआ गोल्ड, जानें ताजा रेट

प्रमुख शहरों में सोने का नया रेट चार्ट

देश के 10 बड़े शहरों में 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने के ताजा दाम इस प्रकार हैं-

शहर 24 कैरट (10 ग्राम) 22 कैरट (10 ग्राम) 18 कैरट (10 ग्राम)
दिल्ली रुपये 1,64,130 रुपये 1,50,460 रुपये 1,23,090
मुंबई रुपये 1,63,980 रुपये 1,50,310 रुपये 1,22,940
कोलकाता रुपये 1,63,980 रुपये 1,50,310 रुपये 1,22,940
चेन्नई रुपये 1,63,980 रुपये 1,50,310 रुपये 1,28,010
बेंगलुरु रुपये 1,63,980 रुपये 1,50,310 रुपये 1,22,940
हैदराबाद रुपये 1,63,980 रुपये 1,50,310 रुपये 1,22,940
लखनऊ रुपये 1,64,130 रुपये 1,50,460 रुपये 1,23,090
पटना रुपये 1,64,030 रुपये 1,50,360 रुपये 1,22,990
जयपुर रुपये 1,64,130 रुपये 1,50,460 रुपये 1,23,090
अहमदाबाद रुपये 1,64,030 रुपये 1,50,360 रुपये 1,22,990

महानगरों में चांदी की स्थिति

देश के चार बड़े महानगरों में चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी रुपये 2,59,900 के भाव पर बिक रही है। इसके उलट, चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव रुपये 2,75,100 दर्ज किया गया है, जो चारों महानगरों में सबसे ज्यादा है। जानकारों का मानना है कि इंडस्ट्रियल सेक्टर की मांग और स्थानीय सप्लाई के आधार पर इन कीमतों में अंतर बना हुआ है।

Gold Price Today: सोने के तेवर पड़े ठंडे, चांदी भी सुस्ती की राह पर; जानिए अपने शहर के नए रेट

आगे क्या रहेगा बाजार का रुख?

लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के अनुसार, कमजोर अमेरिकी डॉलर और अमेरिका-ईरान तनाव जैसे भू-राजनीतिक कारणों के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की तरफ तेजी से बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्पॉट गोल्ड बढ़कर प्रति औंस $4,646.54 के आसपास पहुंच गया है, जबकि चांदी प्रति औंस करीब $69 पर स्थिर बनी हुई है।

कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च एवीपी कायनात चेनवाला का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की चाल केवल भू-राजनीतिक तनावों तक सीमित नहीं रहेगी। पश्चिमी एशिया में तनाव के कारण यदि कच्चे तेल के दाम बढ़ते हैं, तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीतियों और वैश्विक महंगाई के आंकड़ों पर भी बाजार की पैनी नजर रहेगी। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे बाजार की हर हलचल को ध्यान में रखते हुए ही अपनी निवेश रणनीति तैयार करें।

Location :  New Delhi

Published :  25 August 2026, 8:44 AM IST