सोना-चांदी में तगड़ी गिरावट: एक हफ्ते में 3400 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ गोल्ड, जानें आपके शहर में नया रेट

भारतीय सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना ₹3440 और चांदी ₹5000 तक सस्ती हो गई है। अगर आप भी गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स तुरंत चेक करें।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 September 2026, 8:14 AM IST
google-preferred

New Delhi: त्योहारी और शादी-ब्याह के सीजन से ठीक पहले भारतीय सर्राफा बाजार में खरीदारी करने वालों के लिए राहत भरी खबर आई है। पिछले एक हफ्ते के दौरान सोने और चांदी, दोनों के भाव में उल्लेखनीय नरमी दर्ज की गई है।

वीकली बेसिस पर देखें तो 24 कैरेट सोने की कीमत में 3440 रुपये तक की गिरावट आई है, वहीं 22 कैरेट सोना 3150 रुपये तक सस्ता हुआ है। सोने के साथ-साथ चांदी के तेवर भी ढीले पड़े हैं और इसमें 5000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे संकेत

स्थानीय बाजारों के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी कीमती धातुओं के भाव दबाव में हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना (स्पॉट गोल्ड) 4,465.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि हाजिर चांदी का भाव 66.72 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। इसी वैश्विक मंदी का सीधा असर भारतीय सर्राफा बाजारों पर दिख रहा है, जिससे कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

Gold Price Today: लखनऊ में 1,52,160 रुपये पहुंचा 24 कैरेट सोना, लगातार छठे दिन गिरावट के बाद जानें ताजा भाव

आपके शहर में सोने का नया भाव

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 154950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 142050 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे में 24 कैरेट सोना 154800 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 141900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 156670 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 143610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में रेट दिल्ली के समान ही हैं।

Gold Price Crash: सोना फिर हुआ सस्ता, लगातार 5वें दिन गिरे दाम, क्या अब ज्वेलरी खरीदने का है सही समय?

चांदी के रिकॉर्ड हाई से भारी बिकवाली

चांदी की बात करें तो देश भर में इसका औसत भाव 250000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इस साल जनवरी के महीने में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि, उसके बाद से अब तक इसमें लगभग 40 प्रतिशत की जोरदार गिरावट आ चुकी है, जिससे यह अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ चुकी है।

Location :  New Delhi

Published :  6 September 2026, 8:14 AM IST

Advertisement