Gold Price Today: सोने और चांदी में जोरदार तेजी, निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान समझौते और होर्मुज स्ट्रेट पर

देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 2130 रुपये तक महंगा हुआ है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत कई बड़े शहरों में गोल्ड रेट नए स्तर पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार और अमेरिका-ईरान बातचीत का असर भी कीमतों पर दिख रहा है।

Updated : 24 May 2026, 9:59 AM IST
google-preferred

New Delhi: देश में सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। बीते एक सप्ताह के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत में 2130 रुपय तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1950 रुपय तक महंगा हुआ है। 24 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 159210 रुपय प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 145950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

सोने की कीमतों पर घरेलू और वैश्विक दोनों तरह के कारकों का असर देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,522.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जिससे भारतीय बाजार में भी तेजी का माहौल बना हुआ है।

अमेरिका-ईरान बातचीत पर बाजार की नजर

इस समय निवेशकों की नजर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत पर टिकी हुई है। 28 फरवरी 2026 से मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध को लेकर वैश्विक बाजारों में चिंता बनी हुई है। खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट को लेकर किसी समझौते की उम्मीद से निवेशकों की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

UP Gold Price: गोल्ड के दाम टूटे तो चांदी ने मचाया तहलका, सर्राफा बाजार में निवेशकों की बढ़ी बेचैनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ समझौता काफी हद तक तय हो चुका है और केवल अंतिम विवरण तय किए जाने बाकी हैं। माना जा रहा है कि यदि समझौता सफल रहता है तो होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खुल सकता है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ सोने की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 159210 रुपय प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 145950 रुपय प्रति 10 ग्राम पर है।

मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 145800 रुपय प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 159060 रुपय प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

चेन्नई में सोने की कीमत सबसे अधिक दर्ज की गई है। यहां 24 कैरेट सोना 160690 रुपय प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 147300 रुपय प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

पुणे और बेंगलुरु में भी कीमतें मुंबई और कोलकाता के बराबर बनी हुई हैं। यहां 24 कैरेट गोल्ड 159060 रुपय प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 145800 रुपय प्रति 10 ग्राम है।

इसके अलावा अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 159110 रुपय प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना 145850 रुपय प्रति 10 ग्राम पर है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी दिल्ली के समान रेट बने हुए हैं।

Gold Price Today: MCX पर गोल्ड ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली सर्राफा बाजार में मिला-जुला रुख, पढ़ें ताजा अपडेट

चांदी की कीमत में भी जोरदार तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी जारी है। बीते एक सप्ताह में चांदी 5000 रुपय प्रति किलोग्राम तक महंगी हुई है। 24 मई की सुबह चांदी का भाव 2,85,000 रुपय प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 78.21 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल महीने में चांदी का आयात 157.16 प्रतिशत बढ़कर 41.1 करोड़ डॉलर पहुंच गया। वहीं वित्त वर्ष 2025-26 में चांदी का आयात करीब 150 प्रतिशत बढ़कर 12 अरब डॉलर हो गया। मात्रा के लिहाज से चांदी का आयात 42 प्रतिशत बढ़कर 7,334.96 टन रहा।

Location :  New Delhi

Published :  24 May 2026, 9:59 AM IST

Advertisement