UP Gold Price: गोल्ड के दाम टूटे तो चांदी ने मचाया तहलका, सर्राफा बाजार में निवेशकों की बढ़ी बेचैनी

उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में 19 मई 2026 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी ने रिकॉर्ड तेजी के साथ 3 लाख रुपय प्रति किलो का स्तर छू लिया। विशेषज्ञों के मुताबिक ग्लोबल संकेतों और मुनाफावसूली का असर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

Updated : 19 May 2026, 8:26 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश समेत देशभर के सर्राफा बाजार में इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी सोना रॉकेट बनकर उड़ रहा है तो कभी अचानक फिसलकर जेब का गणित बिगाड़ रहा है। वहीं चांदी ने तो इस बार ऐसा "स्प्रिंट" लगाया कि निवेशक भी हैरान रह गए।

19 मई 2026 को यूपी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी ने जोरदार तेजी के साथ नया रिकॉर्ड बना दिया। बाजार के जानकारों का कहना है कि वैश्विक संकेतों और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण सोने में दबाव बना हुआ है। दूसरी तरफ चांदी की मांग बढ़ने से इसके दाम तेजी से ऊपर पहुंचे हैं।

24 कैरेट सोना हुआ सस्ता

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,200 रुपय प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में गोल्ड के दाम में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में जो लोग सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह थोड़ा राहत भरा मौका माना जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने में हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी, जिसके कारण कीमतों में नरमी आई है। साथ ही बाजार में भौतिक मांग भी कमजोर बनी हुई है।

Gold Price Today: आसमान छू रही सोने की कीमतें, चांदी में आई मामूली गिरावट, चेक करें ताजा रेट्स

22 कैरेट गोल्ड का भी टूटा भाव

अगर 22 कैरेट सोने की बात करें तो इसकी कीमत आज 1,44,000 रुपय प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसमें भी सुबह तक गिरावट देखी गई। शादी-ब्याह और निवेश के लिए 22 कैरेट गोल्ड की मांग अधिक रहती है, इसलिए ग्राहक खरीदारी से पहले बाजार भाव की जांच जरूर कर रहे हैं।

ज्वेलर्स का कहना है कि अलग-अलग शहरों और दुकानों में मेकिंग चार्ज व टैक्स के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

चांदी ने मचाई 'लूट', 3 लाख रुपय प्रति किलो पहुंचा भाव

जहां सोना गिरा, वहीं चांदी ने बाजार में जबरदस्त तेजी दिखाई। आज चांदी की कीमत 3,00,000 रुपय प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। सुबह के कारोबार में सिल्वर के रेट में तेज उछाल दर्ज किया गया, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और औद्योगिक मांग बढ़ने के कारण चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

Gold Price Today: दिल्ली से चेन्नई तक गोल्ड रेट में बदलाव, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार फिलहाल सोना-चांदी की दिशा पूरी तरह ग्लोबल संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों पर निर्भर है। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए और बाजार की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार करना चाहिए।

हालांकि ये कीमतें अनुमानित हैं और वास्तविक बाजार भाव में अंतर हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर्स से ताजा रेट जरूर पता कर लें।

Location :  Lucknow

Published :  19 May 2026, 8:26 AM IST

Advertisement