Gold Price Today: सोने और चांदी में जोरदार तेजी, निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान समझौते और होर्मुज स्ट्रेट पर
देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 2130 रुपये तक महंगा हुआ है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत कई बड़े शहरों में गोल्ड रेट नए स्तर पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार और अमेरिका-ईरान बातचीत का असर भी कीमतों पर दिख रहा है।