हिंदी
सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल (Img- Pinterest)
New Delhi: देशभर के सर्राफा बाजारों में एक बार फिर सोने की चमक और तेज हो गई है। लगातार बढ़ते घरेलू और वैश्विक कारकों के चलते सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है।
राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर की सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 150870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई और अन्य प्रमुख महानगरों में भाव 150720 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। एक दिन पहले ही दिल्ली के बाजार में शुद्ध सोने की कीमत में भारी तेजी दर्ज की गई थी।
विशेषज्ञों के अनुसार, देश के भीतर सोने और चांदी की कीमतें घरेलू मांग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय रुझानों पर भी निर्भर करती हैं। अमेरिकी डॉलर में आई कमजोरी और वैश्विक निवेशकों का रुख सुरक्षित निवेश की तरफ बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,194.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में 1.3 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई है, जिससे घरेलू बाजारों को भी रफ्तार मिली है।
फेस्टिव सीजन से पहले सोने-चांदी की चाल धीमी: दिल्ली से मुंबई तक गिरे दाम, जानिए अपने शहर का ताजा भाव
देश के प्रमुख महानगरों और शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के खुदरा भाव इस प्रकार हैं: राजधानी दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 150870 रुपये और 22 कैरेट सोना 138310 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
वहीं, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 150720 रुपये और 22 कैरेट का भाव 138160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा, अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 150770 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 138210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
मिरे एसेट शेयरखान के कमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतें सीमित दायरे में कारोबार कर सकती हैं और इनमें मामूली बढ़त का रुख बना रह सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में अचानक कोई बड़ा उछाल आता है, तो इसका दबाव सोने के दामों पर भी पड़ सकता है।
Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर आया बड़ा उछाल, जानिए आपके शहर में 24 कैरेट का ताजा भाव
सोने के विपरीत दूसरी कीमती धातु चांदी के दाम में नरमी देखने को मिली है। 10 अक्टूबर को चांदी की कीमत 234900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। हालांकि, इससे पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी में एक दिन के भीतर 4,500 रुपये की भारी तेजी आई थी। इस साल जनवरी के दौरान चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर यानी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुकी थी, जबकि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 60.77 डॉलर प्रति औंस पर चल रही है।
Location : New Delhi
Published : 10 October 2026, 9:27 AM IST