Gold Price Today: सोने के दामों में लगातार दूसरे दिन आई बड़ी गिरावट, जानिए आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गोल्ड

सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरट गोल्ड रुपये 1.50 लाख के स्तर पर आ गया है। जानिए दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के नए रेट।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 September 2026, 9:00 AM IST

New Delhi: पश्चिमी एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव, बॉन्ड यील्ड में उछाल और ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार का असर अब सीधे सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है। सोने की चमक में लगातार दूसरे दिन नरमी आई है। बीते दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम सोना रुपये 2,510 और 22 कैरट वाला सोना रुपये 2,310 तक सस्ता हो चुका है। हालांकि, आज के कारोबार में 24 कैरट और 22 कैरट सोने की कीमतों में रुपये 10 प्रति 10 ग्राम की मामूली नरमी दर्ज की गई।

जानिए किस शहर में गहने खरीदना पड़ेगा सबसे सस्ता

देश के 10 बड़े शहरों में सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, लखनऊ और पटना में 24 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव रुपये 1,50,310 और 22 कैरट का भाव रुपये 1,37,790 दर्ज किया गया। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद में 24 कैरट सोना रुपये 1,50,160 और 22 कैरट सोना रुपये 1,37,640 के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर और अहमदाबाद में 24 कैरट का भाव रुपये 1,50,210 रहा। 18 कैरट की बात करें तो चेन्नई को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख शहरों में इसका रेट रुपये 1,12,620 से रुपये 1,12,770 के बीच बना हुआ है।

सोने के दामों में आया बड़ा बदलाव: लगातार 4 दिनों की गिरावट के बाद संभला बाजार, जानें यूपी के प्रमुख शहरों में क्या है ताजा रेट

इंडस्ट्रियल डिमांड में सुस्ती: चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

औद्योगिक मांग में आई मंदी के कारण चांदी के दामों पर भी बुरा असर पड़ा है। तीन दिनों तक स्थिर रहने के बाद चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। दो दिनों में एक किलो चांदी रुपये 5,100 तक सस्ती हो चुकी है। आज दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी रुपये 100 सस्ती होकर रुपये 2,39,900 के स्तर पर पहुंच गई।

चेन्नई में सबसे महंगी चांदी, ग्राहकों के लिए मिला जुला रुख

चारों बड़े महानगरों की तुलना करें तो चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बिक रही है। चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव रुपये 2,44,900 तक दर्ज किया गया। सर्राफा विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और ब्याज दरों के फैसले जब तक स्पष्ट नहीं होते, तब तक कीमती धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  29 September 2026, 9:00 AM IST