सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका! घरेलू बाजार में फिर गिरी कीमतें, जानें अपने शहर का ताजा भाव

देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। कमजोर खरीदारी के चलते दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,32,440 रुपये पर आया। जानिए मुंबई, जयपुर, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड-सिल्वर रेट।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 25 July 2026, 8:46 AM IST

New Delhi: भारतीय सराफा बाजार में गहनों की खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कमजोर घरेलू मांग और सुस्त खरीदारी सेंटिमेंट के चलते सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। दिल्ली, लखनऊ और जयपुर जैसे प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,32,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

दिल्ली से मुंबई तक, कितना सस्ता हुआ सोना?

राजधानी दिल्ली में 25 जुलाई की सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 1,44,470 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। एक दिन पहले भी दिल्ली में सोना करीब 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूटा था।

वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,320 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,32,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,44,370 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

Gold Price Today: लखनऊ समेत यूपी में सोने के तेवर पड़े नरम, जानिए आपके शहर में क्या हैं 24K और 22K के ताजा रेट

वैश्विक तेजी के बावजूद क्यों गिर रहे देश में दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने के बाद वैश्विक स्तर पर सोने को सहारा मिला है, जहां हाजिर सोना 4,052.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

इसके बावजूद, भारतीय बाजार में स्थानीय मांग में नरमी के कारण कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कारकों के इस तालमेल के चलते भारतीय खरीदारों को राहत मिल रही है।

Gold-Silver Price Hike: फिर बेकाबू हुई सोने-चांदी की चमक! एक ही दिन में 3,500 रुपये से ज्यादा उछले दाम, जानें नया रेट

चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

सोने के नक्शेकदम पर चलते हुए चांदी की कीमतों में भी मंदी का असर कायम है। देश में चांदी का भाव घटकर 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर मामूली बढ़त के साथ 58.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई है। जानकारों का मानना है कि ग्लोबल फैक्टर्स और घरेलू मांग के आधार पर आने वाले दिनों में सराफा बाजार में और हलचल देखने को मिल सकती है।

Location :  New Delhi

Published :  25 July 2026, 8:46 AM IST