
दीवाली पर अडानी-अंबानी की हुई चांदी (Img- AI)
New Delhi: दीवाली का त्योहार जहां आम लोगों के लिए खुशियां और खरीदारी लेकर आया, वहीं देश के दो दिग्गज उद्योगपतियों के लिए यह कमाई का शानदार मौका साबित हुआ। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, दीवाली पर 'मुहूर्त ट्रेडिंग' सत्र के दौरान शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक भले ही गिरावट के साथ बंद हुए, लेकिन फिर भी मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति में काफी इजाफा हुआ।
मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र के दौरान, अडानी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। नतीजतन, अडानी की संपत्ति में 1.95 अरब डॉलर (18,000 करोड़ रुपये से अधिक) की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ उनकी कुल नेट वर्थ 119 अरब डॉलर हो गई, जिससे वे एक बार फिर भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। जबकि दुनिया के अरबपतियों की सूची में वे 18वें स्थान पर आ गए।
वहीं, दीवाली के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज पीछे नहीं है, उनका भी काफी मुनाफा हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी 956 मिलियन डॉलर (लगभग 9,000 करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ। इससे उनकी कुल नेट वर्थ 88.3 अरब डॉलर हो गई और वे दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 23वें स्थान पर पहुंच गए। इस तरह दीवाली के दिन अडानी और अंबानी दोनों की संपत्ति में हजारों करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।
गौतम अडानी और मुकेश अंबानी (Img- Pinterest)
जहां दीवाली से ठीक पहले धनतेरस के मौके पर बहुत से लोग सोना-चांदी खरीदने में व्यस्त थे, वहीं एलन मस्क को भारी फायदा हुआ। उसी दिन मस्क की संपत्ति में 5.69 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसके चलते उनकी कुल नेट वर्थ अब 845 अरब डॉलर के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है।
दरअसल, 20 अक्टूबर की रात SpaceX की अर्निंग्स कॉल के दौरान एलन मस्क ने बड़ा संकेत दिया था। उन्होंने बताया कि बोर्ड Tesla और SpaceX के संभावित विलय पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
इस खबर के सामने आते ही अगले कारोबारी दिन निवेशकों में उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा SpaceX के तीसरी तिमाही के शानदार नतीजों की उम्मीद ने भी बाजार की धारणा को मजबूत किया। इसी घटनाक्रम के बीच मस्क की संपत्ति में रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया।
Location : New Delhi
Published : 9 November 2026, 11:57 AM IST