अप्रैल के पहले सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में हलचल कम रहने वाली है। केवल दो नए IPO खुल रहे हैं और एक SME कंपनी लिस्ट होने वाली है। निवेशकों के लिए यह सप्ताह खास हो सकता है, लेकिन कौन सी कंपनी सबसे बड़ा अवसर देगी, यह अब भी रहस्य बना हुआ है।

प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: 6 अप्रैल से शुरू हो रहे सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में हलचल अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। देश में केवल दो नए IPO खुलने वाले हैं। इनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट से है और दूसरा SME सेगमेंट का है। इसके अलावा पहले से खुले एक IPO में निवेश करने का मौका भी रहेगा।
Safety Controls & Devices का IPO 6 अप्रैल को खुलेगा और 8 अप्रैल को बंद होगा। इसका कुल इश्यू 48 करोड़ रुपये का है। प्राइस बैंड 75-80 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 1,600 शेयर है। अलॉटमेंट 9 अप्रैल को फाइनल हो सकता है। कंपनी BSE SME पर 13 अप्रैल को लिस्ट होने की संभावना है।
Propshare Celestia प्रॉपर्टी शेयर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) की तीसरी स्कीम है। कंपनी 244.65 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखती है। यह IPO 10 अप्रैल को खुलेगा और 16 अप्रैल को बंद होगा। प्राइस बैंड 10,00,000-10,50,000 रुपये प्रति शेयर है। अलॉटमेंट 17 अप्रैल को फाइनल किया जा सकता है। लिस्टिंग BSE पर 24 अप्रैल को हो सकती है।
Stock Market: गुड फ्राइडे पर शेयर बाजार बंद, तीन दिन का ब्रेक निवेशकों के लिए राहत या नई चिंता?
Emiac Technologies IPO 27 मार्च को खुला था और 8 अप्रैल को बंद होगा। इसे अब तक 35 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी का लक्ष्य 31.75 करोड़ रुपये जुटाना है। प्राइस बैंड 93-98 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। अलॉटमेंट 9 अप्रैल को फाइनल हो सकता है। कंपनी BSE SME पर 13 अप्रैल को लिस्ट होने वाली है।
नए सप्ताह में NSE SME पर केवल एक कंपनी Vivid Electromech की लिस्टिंग होगी। इसका पब्लिक इश्यू 130.54 करोड़ रुपये का फुली सब्सक्राइब हो चुका है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.95 गुना भरा गया है, नॉन-इंस्टिट्यूशनल इनवेस्टर्स का रिजर्व हिस्सा 1.50 गुना और रिटेल निवेशकों के लिए 36 प्रतिशत भरा गया है।
निवेशकों को Safety Controls & Devices, Propshare Celestia और Emiac Technologies IPO में निवेश का अवसर मिल रहा है। खासकर SME सेक्टर में निवेश करने वाले निवेशक इस सप्ताह की हल्की मार्केट हलचल का फायदा उठा सकते हैं। नए सप्ताह में केवल एक SME कंपनी लिस्ट होने जा रही है, इसलिए प्राइमरी मार्केट में गंभीर निवेशकों की नजरें इन IPO पर रहेंगी।