बरेली में SSP का बड़ा एक्शन, 6 पुलिसकर्मी इधर से उधर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल के तहत मीरगंज, सीबीगंज, शेरगढ़ और विशारतगंज थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।

Post Published By: Prashant Sharma
Updated : 3 November 2026, 12:40 PM IST

Bareilly: बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। मंगलवार को छह पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए गए। इस बार मीरगंज से लेकर सीबीगंज और शेरगढ़ से विशारतगंज तक तैनाती बदली गई है। पांच निरीक्षकों और एक दरोगा को नई जिम्मेदारी मिली है। तबादला सूची सामने आते ही पुलिस महकमे में नई तैनातियों को लेकर हलचल शुरू हो गई।

मीरगंज के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार को सीबीगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अजय प्रताप सिंह को अपराध थाना मीरगंज भेजा गया है। वहीं, अपराध थाना मीरगंज में तैनात निरीक्षक वरुण कुमार का तबादला अपराध थाना सीबीगंज कर दिया गया है।

BJP Bareilly Padyatra: बरेली में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, नड्डा-मौर्य समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल; 25 हजार की तैयारी

शेरगढ़ में अब मनोज कुमार संभालेंगे थाना

शेरगढ़ थाने की कमान भी बदल दी गई है। सिटी सेल/पीआरओ में तैनात निरीक्षक मनोज कुमार को शेरगढ़ का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अब तक पुलिस कार्यालय से जुड़े कामकाज देख रहे मनोज कुमार को अब थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फरीदपुर से विशारतगंज पहुंचे उमेश कुमार राय

विशारतगंज में भी थाना प्रभारी बदल दिया गया है। फरीदपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक उमेश कुमार राय को विशारतगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, विशारतगंज के अपराध थाने में तैनात निरीक्षक प्रमोद कुमार को क्षेत्राधिकारी हाईवे कार्यालय भेजा गया है।

Bareilly-Moradabad MLC Election Result: भाजपा के हरि सिंह ढिल्लों की लगातार दूसरी जीत

पांच इंस्पेक्टर और एक दरोगा की बदली तैनाती

एसएसपी अनुराग आर्य की तबादला सूची में कुल छह पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। इनमें पांच निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक हैं। मीरगंज, सीबीगंज, शेरगढ़ और विशारतगंज में तैनाती बदलने के साथ पुलिस लाइन, सिटी सेल और अपराध थानों से भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। अब सभी पुलिसकर्मियों को अपने नए तैनाती स्थल पर कामकाज संभालना होगा।

Location :  Bareilly

Published :  3 November 2026, 12:40 PM IST