
यूपी में प्रशासनिक महकमे में हलचल
Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने एक साथ 55 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें अपर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और नगर निकायों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। आदेश जारी होने के बाद प्रशासनिक महकमे में नई तैनाती को लेकर हलचल तेज हो गई है।
PCS अफसरों की तबादला सूची में 14 SDM शामिल हैं। इनमें से 9 अफसरों को दूसरे जिले में SDM बनाया गया है। जबकि 5 अफसरों को SDM पद से हटाकर दूसरी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों और अन्य विभागों में नई तैनाती दी गई है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के सचिव सुशील प्रताप सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण भेजा गया है। उनके स्थान पर अतुल कुमार को एलडीए सचिव बनाया गया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक कुमार मिश्रा को वाराणसी विकास प्राधिकरण भेजा गया है।
शासन ने ट्रासफर पाये सभी अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है।
Location : Lucknow
Published : 16 November 2026, 2:34 AM IST