CISF में वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, ये अफसर पहुंचे यहां

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में रविवार को IG-DIG समेत कई आला अधिकारियों के तबादला हुए हैं। तीन आला अफसर अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। ट्रांसफर पाये सभी अधिकारियों को तत्काल जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 April 2026, 5:55 PM IST

New Delhi: सीआईएसएफ में रविवार को तबादले की बड़ी खबर है। तबादले की सूची में आइजी, DIG, वरीय कमांडेंट, कमांडेंट व उप कमांडेंट स्तर के अधिकारी शामिल हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में तैनात कई अधिकारियों का तबादला उनके वर्तमान इकाई से दूसरे इकाई में कर दिया गया है।

ट्रांसफर पाये सभी अधिकारियों को तत्काल जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल के तहत  आलोक कुमार, शांति कुमार भट्ट और राजेश को DIG का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि कमांडेंट धर्मवीर यादव, अनूप कुमार सहित अन्य अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

इन अफसरों का हुआ तबादला

साउथ सेक्टर चेनई मुख्यालय के IG एसआर श्रवण को एयरपोर्ट सेक्टर बेंगलुरु मुख्यालय तबादला किया गया है। दिल्ली मुख्यालय में DIG प्रशिक्षण के पद पर कार्यरत विजय काजला को 1 मई 2026 से आइजी प्रशिक्षण एवं नियुक्ति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IPS Transfer in UP: यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 5 सीनियर IPS अफसरों का ट्रांसफर

राउरकेला इस्पात संयंत्र के DIG रतन कुमार का स्थानांतरण दिल्ली मुख्यालय में DIG प्रशिक्षण के पद पर किया गया है। उनकी जगह अब एयरपोर्ट सेक्टर एक दिल्ली मुख्यालय में कार्यरत विष्णु स्वरूप राउरकेला इस्पात संयंत्र इकाई के नए DIG बनाए गए है।

दिल्ली मुख्यालय में DIG प्रशासन के पद पर कार्यरत रेखा नमबियार को DIG प्रोविजन दिल्ली मुख्यालय, सेंट्रल जोन मुख्यालय भिलाई के DIG दया शंकर को DIG प्रशासन दिल्ली मुख्यालय, सेंट्रल सेक्टर भिलाई की DIG प्रियाली शर्मा को सेंट्रल जोन मुख्यालय भिलाई, साउथ जोन दो हैदराबाद के DIG डॉ. एमजी रघुवेन्दर कुमार को साउथ जाने एयरपोर्ट मुख्यालय चेनई भेजा गया है।

उड़ीसा से मादक पदार्थों को यूपी में खपाने वाले तस्कर ने उगला बड़ा राज, जानें पूरा मामला

इसी प्रकार रिजर्व बटालियन भिलाई के कमांडेंट शांति कुमार भट्ट को सेंट्रल सेक्टर भिलाई में DIG का अतिरिक्त प्रभार तथा वरीय कमांडेंट राजेश को बीडीएल कंचनबाग से मुंडली मुख्यालय में DIG के रिक्त पद की अतिरिक्त जवाबदेही दी गई है।

Location :  New Delhi

Published :  26 April 2026, 5:52 PM IST