

केंद्र सरकार ने देशभर के 35 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को डायरेक्टर जनरल (DG), समकक्ष (DG Equivalent) स्तर के पदों पर नियुक्ति के लिए इंपैनल कर दिया है।
35 आईपीएस अफसरों के नाम पर लगी मुहर
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देशभर के 35 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को डायरेक्टर जनरल (DG) , समकक्ष (DG Equivalent) स्तर के पदों पर नियुक्ति के लिए इंपैनल कर दिया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने केंद्र सरकार के अधीन शीर्ष पदों पर इन अधिकारियों को तैनाती के लिए उपयुक्त माना है। यह सूची भारतीय पुलिस सेवा के 1993 और 1994 बैच के अधिकारियों की है।
इस इंपैनलमेंट के बाद अब ये अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन सीबीआई, एनआईए, एनसीआरबी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी जैसी प्रमुख केंद्रीय एजेंसियों में डायरेक्टर जनरल या उसके समकक्ष स्तर की जिम्मेदारियों के लिए चयनित किए जा सकते हैं।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा इंपैनल किए गए 35 अधिकारियों की पूरी सूची इस प्रकार है:
1. जितेंद्र कुमार – बिहार कैडर, 1993 बैच
2. नीरजा गोत्रू राव – गुजरात कैडर, 1993 बैच
3. मनविंदर सिंह भाटिया – झारखंड कैडर, 1993 बैच
4. आर पी राव कोचे – ओडिशा कैडर, 1993 बैच
5. राजीव सिंह – त्रिपुरा कैडर, 1993 बैच
6. ज़की अहमद – उत्तर प्रदेश कैडर, 1993 बैच
7. अनुराग कुमार – एजीएमयूटी कैडर, 1994 बैच
8. सैयद जावेद मुश्तबा गिलानी – एजीएमयूटी कैडर, 1994 बैच
9. दीपक कुमार – अरुणाचल प्रदेश कैडर, 1994 बैच
10. ए रवि शंकर – आंध्र प्रदेश कैडर, 1994 बैच
11. अमित कुमार – बिहार कैडर, 1994 बैच
12. अनुपमा निलेकर चंद्रा – बिहार कैडर, 1994 बैच
13. मनोज शशिधर – गुजरात कैडर, 1994 बैच
14. राकेश अग्रवाल – हिमाचल प्रदेश कैडर, 1994 बैच
15. सम्पत मीणा – झारखंड कैडर, 1994 बैच
16. प्रोनब मोहंती – कर्नाटक कैडर, 1994 बैच
17. अनंत कुमार सिंह – मध्य प्रदेश कैडर, 1994 बैच
18. मनमीत सिंह नरंग – मध्य प्रदेश कैडर, 1994 बैच
19. यशवंत कुमार जेठवा – ओडिशा कैडर, 1994 बैच
20. अमरदीप सिंह राय – पंजाब कैडर, 1994 बैच
21. अनीता पुंज – पंजाब कैडर, 1994 बैच
22. प्रवीण कुमार सिन्हा – पंजाब कैडर, 1994 बैच
23. सुधांशु एस श्रीवास्तव – पंजाब कैडर, 1994 बैच
24. राजेश कुमार आर्य – राजस्थान कैडर, 1994 बैच
25. आप्टे विनायक प्रभाकर – तेलंगाना कैडर, 1994 बैच
26. शिखा गोयल – तेलंगाना कैडर, 1994 बैच
27. जी वेंकटरमन – तमिलनाडु कैडर, 1994 बैच
28. महेश कुमार अग्रवाल – तमिलनाडु कैडर, 1994 बैच
29. अखिल कुमार – उत्तर प्रदेश कैडर, 1994 बैच
30. प्रकाश डी – उत्तर प्रदेश कैडर, 1994 बैच
31. राजा श्रीवास्तव – उत्तर प्रदेश कैडर, 1994 बैच
32. सुजीत पांडेय – उत्तर प्रदेश कैडर, 1994 बैच
33. नीरज ठाकुर – एजीएमयूटी कैडर, 1994 बैच
34. काला रामचंद्रन – हरियाणा कैडर, 1994 बैच
35. अनुराग – त्रिपुरा कैडर, 1994 बैच
इन अधिकारियों का इंपैनलमेंट उनके सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रशासनिक क्षमता और व्यवहारिक दक्षता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अब इन अफसरों को केंद्र सरकार के तहत देश की आंतरिक सुरक्षा, जांच एजेंसियों और अन्य रणनीतिक संगठनों की जिम्मेदारी संभालने का अवसर मिलेगा।