
यूपी के आईपीएस अफसर होंगे सेवानिवृत्त (Img: AI)
Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अगस्त के दौरान राज्य के 10 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इनमें डीजी, डीआईजी, डीसीपी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
इन आईपीएस अधिकारियों के रिटायरमेंट के बाद कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती और फेरबदल होने की संभावना है। इन अफसरों की सेवानिवृत्ति के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में फेरबदल की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
इन वरिष्ठ अधिकारियों की रिटायरमेंट के बाद पुलिस विभाग में कई अहम पद खाली होंगे। ऐसे में शासन और पुलिस मुख्यालय जल्द ही नए अधिकारियों की तैनाती और तबादलों पर फैसला ले सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है।
Location : Lucknow
Published : 2 August 2026, 2:37 PM IST