यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, 5 IAS अफसर इधर से उधर, इन्हें मिली ये जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने गुरुवार देर रात पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले कर ब्यूरोक्रेसी में बदलाव किया है। तबादला सूची में कई अहम जिलों की कमान बदली गई है, जिसमें बहराइच और जालौन जैसे जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 September 2026, 12:02 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार देर रात पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।  प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए  सरकार ने यह फेरबदल किया है। शासन ने जालौन और बहराइच के जिलाधिकारी समेत पांच आईएएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें नगर आयुक्त, विशेष सचिव और सीडीओ भी शामिल हैं।

जालौन और बहराइच के DM बदले

तबादला सूची के अनुसार आईएएस राजेश कुमार पाण्डेय को बहराईच का जिलाधिकारी बनाया गया है। आईएएस समीर, विशेष सचिव, आई०टी० एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को जिलाधिकारी जालौन की कमान सौंपी गई है।

आईएएस आकांक्षा राना को विशेष सचिव, आई०टी० एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उ०प्र० शासन तथा प्रबंध निदेशक, यूपीडेस्को की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लखनऊ में अखिलेश यादव ने खोले कई पत्ते! ‘छात्र सप्ताह’ से ‘नीले रंग’ तक, जानिए और किन मुद्दों पर की बात

बाराबंकी और झांसी में भी बदलाव

आईएएस बी० सूदन मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी को नगर आयुक्त झांसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आईएएस पंकज वर्मा को मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी के पद पर तैनात किया गया है।

लखनऊ में पति की दरियादिली या मजबूरी? प्रेमी के साथ करा दी पत्नी की शादी

इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिये पांच अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।सभी आईएएस अधिकारियों को तत्काल अपनी जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Location :  Lucknow

Published :  10 September 2026, 10:29 PM IST