हिंदी
IPS विनायक गोपाल भोंसले (Img- Internet)
Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में तैनात IPS अधिकारी और एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले एक बार फिर अपने सख्त प्रशासनिक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार को शहर में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान वह भारी पुलिस फोर्स के साथ गैंगस्टर सलमान के घर पहुंचे।
करीब 49 मिनट लंबे वायरल वीडियो में विनायक गोपाल भोंसले अपराधियों और उनके परिवार को कानून का सख्त संदेश देते नजर आए। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके बेबाक अंदाज की चर्चा कर रहे हैं।
मौके पर गैंगस्टर सलमान मौजूद नहीं मिला, लेकिन एसपी सिटी ने उसके भाई और परिवार वालों से साफ शब्दों में कहा कि अगर किसी ने शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसे किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी पुलिस फोर्स उनके स्वागत के लिए नहीं बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आई है।
भोंसले ने परिवार को समझाते हुए कहा कि अपने भाई को बता देना कि अगर उसने या उसके साथियों ने कोई हरकत की तो ऐसी कार्रवाई होगी जिसे जिंदगी भर याद रखा जाएगा।
आईपीएस विनायक गोपाल भोंसले ने सख्त लहजे में कहा कि अपराध के दम पर बनाई गई आलीशान कोठियां और गाड़ियों का काफिला ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्की, आर्थिक दंड और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी ने कहा कि मेरठ में अब अपराधियों के लिए साफ संदेश है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई तय है।
विनायक गोपाल भोंसले 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से पुणे, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और पॉलिटिकल साइंस में बीए की डिग्री हासिल की है। अंडर ट्रेनिंग के दौरान वह मुजफ्फरनगर में तैनात रहे, जिसके बाद उन्होंने सीतापुर में सीओ सिटी और अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभाली।
The Candid Talk: दिल्ली पुलिसिंग का सच! IPS Devesh Kumar Mehla ने खोले कई बड़े राज
वर्तमान में वह मेरठ में एसपी सिटी के पद पर तैनात हैं। कम समय की सेवा में ही उन्होंने अपनी सख्त कार्यशैली, तेज निर्णय क्षमता और अपराध नियंत्रण के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति से अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि उनका यह वीडियो अब ब्यूरोक्रेसी और पुलिस प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गया है।
Location : Meerut
Published : 28 May 2026, 11:32 AM IST