
आईएएस सुरेन्द्र सिंह
New Delhi: दिल्ली के उप-राज्यपाल सचिवालय में तीन साल की प्रतिनियुक्ति पूरी करने के बाद आईएएस अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने अब लखनऊ की ओर रुख किया है। सुरेंद्र सिंह ने दिल्ली में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। जो उत्तर प्रदेश के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
सुरेन्द्र सिंह का कार्यकाल दिल्ली में मुख्यमंत्री सचिवालय में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में भी था, जहां उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान सरकार की योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई। महामारी के कठिन समय में सुरेन्द्र सिंह ने प्रशासनिक दक्षता का परिचय देते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनकी सराहना की गई।
आईएएस सुरेंद्र सिंह
सुरेन्द्र सिंह का प्रशासनिक अनुभव कई महत्वपूर्ण जिलों में रहा है। वह मेरठ मंडल के मंडलायुक्त और ग्रेटर नोएडा के सीईओ के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वह कानपुर नगर, बरेली और वाराणसी के जिलाधिकारी (डीएम) भी रह चुके हैं।
UP Police: एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने किया बड़ा फेरबदल, 72 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
सुरेन्द्र सिंह का जन्म मथुरा जिले में हुआ था और उनके पास अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों का व्यापक अनुभव है। प्रशासन में अपनी ईमानदारी और कार्यक्षमता के लिए प्रसिद्ध सुरेन्द्र सिंह ने न केवल यूपी में बल्कि दिल्ली में भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया।
उत्तर प्रदेश प्रशासन में बड़ा बदलाव, चार आईएएस अफसर होंगे सेवानिवृत्त, देखें लिस्ट
अब जब उनकी दिल्ली प्रतिनियुक्ति समाप्त हो चुकी है, सुरेन्द्र सिंह लखनऊ में अपना नया कार्यभार संभालने के लिए तैयार हैं। उनके आने से यूपी के प्रशासनिक स्तर पर नई दिशा और विकास की उम्मीद जताई जा रही है।
Location : New Delhi
Published : 7 October 2025, 5:45 PM IST