

उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा में आज एक युग का अंत होने जा रहा है, क्योंकि यूपी के चार वरिष्ठ IAS अधिकारी आज सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। देखिये पूरी लिस्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- गूगल)
Lucknow: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में सोमवार, 30 जून को एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जहां चार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त होंगे। इन अधिकारियों ने लंबे समय तक विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दीं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा में आज एक युग का अंत होने जा रहा है, क्योंकि चार वरिष्ठ IAS अधिकारी अपने शानदार करियर को अलविदा कह रहे हैं। इनमें-
1-अपर मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन) जितेंद्र कुमार (1990 बैच)
2-आईएएस अखिलेश कुमार मिश्रा (2009 बैच)
3-आईएएस बृजराज सिंह यादव ( 2012 बैच)
4-आईएएस सुरेंद्र प्रसाद सिंह (2012 बैच)
ये अधिकारी अपने कुशल नेतृत्व, नीतिगत निर्णयों और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं। इनके रिटायरमेंट से यूपी प्रशासन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
11 पीसीएस अधिकारियों भी लेंगे विदाई
इसके साथ ही को उत्तर प्रदेश के 11 वरिष्ठ प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारी अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त होंगे। इन अधिकारियों ने लंबे समय तक विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दीं, जिनमें लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, बदायूं, कानपुर देहात और पीलीभीत जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।
इनमें लखनऊ के अपर आयुक्त (एडिशनल कमिश्नर) राम भरत तिवारी (2006 बैच) और गोरखपुर के अपर आयुक्त हरिओम शर्मा (2012 बैच) अपनी शानदार सेवा के बाद विदाई लेंगे। गोरखपुर से ही अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पुरुषोत्तम दास गुप्ता (2009 बैच) और उप-जिलाधिकारी (डीडीसी) राज नारायण (2015 बैच) भी सेवानिवृत्त होंगे। इसके अलावा, अयोध्या के मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) सतीश कुमार त्रिपाठी (2012 बैच) और लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) हनुमान प्रसाद (2015 बैच) भी इस दिन अपनी सेवा समाप्त करेंगे।
ये अधिकारी भी होंगे सेवानिवृत्त
बदायूं में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राजीव पांडेय (2013 बैच), कानपुर देहात के उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) महेंद्र कुमार और अम्बेडकर नगर के उप-जिलाधिकारी रणजीत कुमार (2018 बैच) भी 30 जून को रिटायर होंगे। पीलीभीत में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के रूप में कार्यरत सौरभ शुक्ला (2018 बैच) का नाम भी सूची में शामिल है। इसके अलावा, गोरखपुर के एडिशन कमिश्नर कुंवर बहादुर सिंह (2007 बैच) भी 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे।
चार आईपीएस अधिकारियों की विदाई
बता दें कि इसके अलावा, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार अधिकारी, आदित्य मिश्रा, विपान कुमार मिश्रा, राहुल राज और आदित्य प्रकाश वर्मा भी 30 जून 2025 को अपने कार्यभार से सेवानिवृत्त होंगे।