
बिहार में कई IPS अफसरों का तबादला (Img: AI Generated Image)
Patna: बिहार में छात्रों के प्रदर्शन के बीच पिछले दिनों AK 47 गोलीकांड को लेकर घिरे पुलिस महकमें में सरकार ने मंगलवार को बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने राज्य में एक साथ कई आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। पिछले दिनों सीवान में 'बिहार बंद' और छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से हवा में चार राउंड गोलियां चलाने के चर्चित मामले में एक्शन लेते हुए सरकार ने सीवान के एसपी को भी हटा दिया है।
फेरबदल में हृदय कान्त को आतंकवाद निरोधक दस्ते की जिम्मेदारी से हटाकर नालंदा का SP बनाया गया है। वहीं सारण में भी पुलिस कप्तान बदला गया है और रोशन कुमार को वहां वरीय पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।भोजपुर के SP रहे मिस्टर राज को रोहतास भेजा गया है। दूसरी ओर अवधेश दीक्षित को भोजपुर का नया SP बनाया गया है। नालंदा के मौजूदा SP भारत सोनी को सीवान की जिम्मेदारी दी गई है।
इस फेरबदल का असर सिर्फ जिलों तक सीमित नहीं है। पुलिस मुख्यालय, निगरानी, मानवाधिकार, ATS, मद्य निषेध और तकनीकी सेवाओं से जुड़े पदों पर भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
ये भी पढ़ें- रोहिन बैराज हादसे ने छीनी दो घरों की खुशियां, अब सहारा बना प्रशासन! दोनों परिवारों को सौंपी आर्थिक सहायता
Location : Patna
Published : 18 August 2026, 5:36 PM IST