UP में 11 साल रहने के बाद IAS आंजनेय कुमार सिंह पहुंचे मूल कैडर सिक्किम

2005 बैच के आईएएस आंजनेय कुमार सिंह को आखिरकार केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश से रिलीव कर उनके मूल कैडर सिक्किम भेज दिया है। यूपी में 11 साल की सेवाओं के दौरान वे बुलंदशहर, फतेहपुर व रामपुर के जिलाधिकारी तथा लगभग 4 साल तक मुरादाबाद के मंडलायुक्त रहे। पूरी खबर

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 August 2025, 4:39 PM IST
google-preferred

Lucknow: आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश से रिलीव कर उनके मूल कैडर सिक्किम वापस भेज दिया गया है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त हो गई है। वे वर्ष 2005 बैच के सिक्किम कैडर के अधिकारी हैं।

आंजनेय कुमार सिंह ने 16 फरवरी 2015 को उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं शुरू की थीं। सबसे पहले उन्हें विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग और सीईओ, एकीकृत जल प्रबंधन परियोजना के दायित्व दिए गए। इसके बाद 25 जुलाई 2016 से 25 अप्रैल 2017 तक वे बुलंदशहर के जिलाधिकारी रहे। इसके बाद वे वाणिज्य कर विभाग में अपर आयुक्त के पद पर तैनात हुए।

7 जून 2018 से 15 फरवरी 2019 तक उन्होंने फतेहपुर के जिलाधिकारी के रूप में काम किया। फरवरी 2019 में उन्हें रामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया, जहां दो वर्ष तक उनके कार्यकाल ने काफी सुर्खियां बटोरीं। मार्च 2021 में उनका प्रमोशन हुआ और उन्हें मुरादाबाद मंडल का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया। यहां वे 2025 तक कार्यरत रहे।

करीब 11 साल तक उत्तर प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए आंजनेय कुमार सिंह ने बुलंदशहर, फतेहपुर व रामपुर के जिलाधिकारी तथा लगभग 4 साल तक मुरादाबाद के मंडलायुक्त के रुप में काम किया।

वह मुरादाबाद मंडल के आयुक्त (कमिश्नर) पद से कार्यमुक्त होकर जिला अधिकारी मुरादाबाद को चार्ज सौंपकर छुट्टी पर चले गए हैं। आंजनेय कुमार साल 2019 में रामपुर के डीएम रहते हुए सपा नेता आजम खान के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई के चलते चर्चा में आए थे। इसके बाद उनका कार्यकाल लगातार बढ़ता गया। मार्च 2021 में उन्हें प्रमोशन देकर मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया था।

अब उम्मीद की जा रही थी कि केंद्र सरकार एक बार फिर उनकी प्रतिनियुक्ति को एक साल के लिए बढ़ा सकती है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। इससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि आंजनेय कुमार सिंह सिक्किम कैडर में वापस जा सकते हैं।

महराजगंज के DM संतोष शर्मा ने सीएम योगी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दिया आईएसओ प्रमाण पत्र

अब देखना यह है कि उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईएएस अधिकारी अंजनेय कुमार सिंह को सेवा विस्तार देती है या नहीं। 14 अगस्त को उत्तर प्रदेश में अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद से अंजनेय कुमार सिंह फिलहाल छुट्टी पर हैं, लेकिन उनकी जगह किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार अभी भी केंद्र सरकार के जवाब का इंतज़ार कर रही है।

Location :