
प्रतीकात्मक फोटो (Image: Social Media)
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। प्रदेश सरकार ने 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब 31 अपर पुलिस अधीक्षकों (ASP) के भी तबादले कर दिए हैं। जारी सूची के अनुसार, कई जिलों में तैनात अपर पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
तबादला सूची में उन्नाव, हरदोई, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, मिर्जापुर, गोंडा, अयोध्या, एटा, खीरी, कासगंज, लखनऊ, प्रयागराज, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर, आगरा समेत कई जिलों के पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सूची के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह को उन्नाव से हरदोई भेजा गया है, जबकि सुभाष चंद्र गंगवार को मुरादाबाद में यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश चंद्र मिश्रा को बरेली और नितेश सिंह को गोरखपुर से जुड़ी नई जिम्मेदारी मिली है।
तबादलों में केवल जिलों में तैनात अधिकारियों को ही नहीं बदला गया है, बल्कि पुलिस मुख्यालय और विभिन्न कमिश्नरेट में तैनात अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जितेंद्र कुमार दुबे, जोगेंद्र लाल और राघवेंद्र सिंह समेत कई अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों को लखनऊ, प्रयागराज और अन्य पुलिस इकाइयों में भेजा गया है।
तबादला सूची में गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर और आगरा कमिश्नरेट से जुड़े अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। सुधीर कुमार, महेश कुमार, अर्चना सिंह और संतोष कुमार समेत कई अपर पुलिस अधीक्षकों की नई तैनाती की गई है। इसके अलावा आगरा, बरेली, कासगंज, पीलीभीत, इटावा, बिजनौर और सोनभद्र समेत अन्य स्थानों पर भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
Location : Lucknow
Published : 19 September 2026, 7:20 PM IST