Patna: आज इस बात का फैसला हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी। NDA और महागठबंध के बीच टक्कर का मुकाबला हो रहा है, लेकिन इस वक्त रुझानों में बिहार में NDA को स्पष्ट बढ़त देखने को मिल रही है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग के बाद आज परिणाम सामने आएंगे। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। बिहार में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 122 सीटें चाहिए। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िए बिहार में कौन बड़ा नेता आगे और कौन है पीछे। यह आंकड़ा सुबह 9:30 बजे तक का है।
जानें बिहार में कौन बड़ा नेता आगे और कौन है पीछे
- मुख्यमंत्री पद के चेहरे और RJD मुखिया तेजस्वी प्रसाद यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार यादव पीछे चल रहे हैं।
- अलीनगर से भाजपा (BJP) उम्मीदवार मैथिली ठाकुर आगे और राजद (RJD) उम्मीदवार विनोद मिश्रा पीछे चल रहे हैं।
- बक्सर से भाजपा उम्मीदवार आनंद मिश्रा आगे और कांग्रेस उम्मीदवार संजय कुमार तिवारी पीछे चल रहे हैं।
- चनपटिया से जेएसपी उम्मीदवार मनीष कश्यप आगे और भाजपा उम्मीदवार उमाकांत सिंह पीछे चल रहे हैं।
- छपरा से RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव पीछे और भाजपा उम्मीदवार छोटी कुमारी आगे चल रही है।
- धमदाहा से जदयू उम्मीदवार लेशी सिंह आगे और RJD उम्मीदवार संतोष कुमार पीछे चल रहे हैं
- जमुई से भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह आगे और रजत उम्मीदवार मोहम्मद शमशाद आलम पीछे चल रहे हैं।
- काराकाट से पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रही है। वह इस वक्त पीछे हैं और जेडीयू से महाबली सिंह आगे चल रहे हैं।
- कटिहार सीट से भाजपा उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद आगे और गठबंधन पर चुनाव लड़ रहे सौरभ अग्रवाल पीछे चल रहे हैं।
- लखीसराय से भाजपा उम्मीदवार विजय सिन्हा आगे और कांग्रेस उम्मीदवार अमरेश कुमार पीछे चल रहे हैं।
- लालगंज से महागठबंधन उम्मीदवार शिवानी शुक्ला आगे और भाजपा उम्मीदवार संजय कुमार सिंह पीछे चल रहे हैं।
- महुआ विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं, जबकि महागठबंधन उम्मीदवार मुकेश रोशन आगे चल रहे हैं।
- सिवान सीट से मंगल पांडे पीछे चल रहे हैं, जबकि महागठबंधन से चुनाव लड़ रहे अवध बिहारी चौधरी आगे हैं।

