तेजप्रताप यादव के सरकारी आवास पर चोरी, सबसे भरोसेमंद शख्स ही निकला गद्दार? जानिए क्या-क्या लेकर हुआ फरार

पटना में तेजप्रताप यादव के सरकारी आवास पर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। पार्टी फंड के लिए रखे 20 लाख रुपये, सोने के आभूषण, आईफोन, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान गायब बताए गए हैं। तेजप्रताप ने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Updated : 23 June 2026, 12:51 PM IST
google-preferred

Patna: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष Tej Pratap Yadav के सरकारी आवास पर चोरी की घटना सामने आई है। इस मामले में तेजप्रताप यादव ने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर चोरी का आरोप लगाते हुए सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हार्डिंग रोड स्थित आवास से हुई चोरी

जानकारी के अनुसार, तेजप्रताप यादव के 42 हार्डिंग रोड स्थित आवास पर यह घटना हुई। तेजप्रताप यादव का आरोप है कि 22 जून को उनके घर की आलमारी से पार्टी फंड के लिए रखी गई 20 लाख रुपये की नकद राशि चोरी कर ली गई। इसके अलावा कई कीमती सामान और आभूषण भी गायब पाए गए हैं।

Bihar Politics: क्या नीतीश कुमार के बेटे निशांत संभालेंगे JDU की कमान? बिहार की सियासत से जुड़े बड़ा अपडेट आया सामने

जेवरात, लैपटॉप और मोबाइल फोन भी चोरी

शिकायत में बताया गया है कि नकदी के अलावा 2 तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, सोनी की चार पेन ड्राइव, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक लैपटॉप, एक लेनेवो लैपटॉप और चार आईफोन प्रो मैक्स मोबाइल फोन भी चोरी हुए हैं। तेजप्रताप यादव ने इस पूरी घटना के लिए अपने सहयोगी मोतीलाल राय को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

चोरी की शिकायत दर्ज होने के बाद सचिवालय थाना पुलिस तत्काल हार्डिंग रोड स्थित आवास पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

वर्ष 2022 में भी हो चुकी है चोरी

यह पहला मौका नहीं है जब तेजप्रताप यादव के सरकारी आवास पर चोरी की घटना हुई हो। इससे पहले वर्ष 2022 में भी उनके घर में चोरी का मामला सामने आया था। उस समय तेजप्रताप यादव ने अपने आवास की देखरेख की जिम्मेदारी चंदन नामक युवक को सौंपी थी, जो लंबे समय से उनके यहां काम करता था।

एफआईआर के अनुसार, 27 मई 2022 को चंदन घर से नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गया था। उस मामले में तेजप्रताप यादव ने चंदन पर आईफोन और तीन बैग चोरी करने का आरोप लगाया था।

Bihar Politics: पवन सिंह ने चुनावी राजनीति से बनाई दूरी, ससुर ने निजी विवाद को लेकर बड़ा खुलासा किया

अन्य कानूनी मामलों को लेकर भी चर्चा में हैं तेजप्रताप

वहीं, हाल के दिनों में तेजप्रताप यादव कई अन्य कानूनी विवादों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी और उनके पिता Lalu Prasad Yadav की हत्या की साजिश रची जा रही है। इस संबंध में उन्होंने आकाश यादव के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।

दूसरी ओर, तेजप्रताप यादव की कथित प्रेमिका अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आकाश यादव का आरोप है कि तेजप्रताप यादव जबरन उनके घर में घुसे और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। आकाश यादव के अनुसार, तेजप्रताप उनकी भांजी, यानी अनुष्का यादव की बेटी से मिलना चाहते थे और इसी बात को लेकर दबाव बनाया जा रहा था।

Location :  Patna

Published :  23 June 2026, 12:51 PM IST

Advertisement