Bihar News: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर 15 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'सहयोग' पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। जानें कि ये अधिकारी किस विभाग से जुड़े हैं और मुख्यमंत्री ने क्या सख्त निर्देश दिए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 November 2026, 3:22 PM IST

Patna: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सम्राट चौधरी ने यह कठोर कदम तब उठाया गया है, जब पटना में वह सचिवालय द्वारा आयोजित राज्य-स्तरीय सहयोग शिविरों और एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समाधान में लापरवाही देखने को मिली। जिसके बाद वह यह सब देख काफी नाराज हुए और तुरंत इस लापरवाही पर कड़ा एक्शन लिया।

आपको बता दें कि सम्राट चौधरी ने इस एक्शन के तहत विभिन्न विभागों के 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश दिया। इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि जो लोग जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करेंगे या अपनी आधिकारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में विफल रहेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Bihar News: सम्राट चौधरी का ऐलान: 6 महीने में शुरू होंगी 10 चीनी मिलें, किसानों और युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

पोर्टल की शिकायतों पर हुई कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा संचालित राज्य-स्तरीय 'सहयोग' शिविरों और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। इस समीक्षा के दौरान, इन शिकायतों के समाधान में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बरती गई लापरवाही सामने आई। जिसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संबंधित कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Img- Pinterest)

इस आदेश पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जोर देकर कहा कि जन समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राजस्व विभाग से सबसे अधिक निलंबन

निलंबित सूची के अनुसार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सबसे अधिक निलंबन हुए हैं, जहां सर्कल अधिकारियों (CO) और राजस्व कर्मचारियों सहित कुल नौ अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। निलंबित अधिकारियों में अर्चना कुमारी (CO, मुंगेर), संतोष कुमार सुमन (CO, भागलपुर) और रंजीत कुमार उपाध्याय (CO, जहानाबाद) शामिल हैं।

नेपाल के जलप्रलय से पश्चिमी चंपारण में अलर्ट, गंडक नदी पर टिकी नजरें; सम्राट चौधरी का ‘ऐक्शन मोड’ में

PHED के चार इंजीनियर भी निलंबित

इस निर्देश में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के चार इंजीनियरों को भी निलंबित कर दिया गया है। इनमें जूनियर इंजीनियर भोला नाथ (मुजफ्फरपुर) और पवन कुमार (सीतामढ़ी) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एक प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को भी निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है।

Location :  Patna

Published :  10 November 2026, 3:22 PM IST