उत्तर भारत में सर्द हवाओं ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। दिल्ली-NCR में कोहरा और प्रदूषण की दोहरी मार से विजिबिलिटी घटी। यूपी-बिहार में शीतलहर, तापमान 6 डिग्री के आसपास और कोहरे का अलर्ट। उत्तराखंड-हिमाचल में अगले तीन दिन बर्फबारी की चेतावनी जारी।

ठंड का असर
New Delhi: उत्तर भारत में सर्द हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है। दिन में निकलने वाली धूप भी ठंडी हवा के आगे बेअसर साबित हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
राजधानी दिल्ली में सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। इसके साथ ही दिल्ली-NCR के लोग प्रदूषण की मार भी झेल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक जा सकता है। सुबह-शाम शीतलहर चलने की संभावना बनी हुई है। वहीं कई इलाकों में विजिबिलिटी भी घटने की खबर है।
Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड चरम पर, कई राज्यों में अगले 72 घंटों की चेतावनी
यूपी में शुक्रवार से मौसम ने करवट ली है। सुबह कई शहरों में घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी करीब 150 मीटर तक दर्ज हुई। लगातार दूसरे दिन लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से सोमवार तक राजधानी और आसपास के इलाकों में घना कोहरा और गलन बनी रहेगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि अगले हफ्ते तक ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।
सर्दी बढ़ने के साथ गलन भी बढ़ी है। शुक्रवार को लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश की। देर सुबह धूप निकली, लेकिन धूप कमजोर रही और ठिठुरन जारी रही। शनिवार को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की उम्मीद है।
यूपी से सटे बिहार में आज घने कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। पटना, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, सहरसा, भागलपुर समेत कई जिलों में विजिबिलिटी कम होने की चेतावनी है। सुबह-सुबह कोहरा घना रहने और यातायात प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।
Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर, शीतलहर और घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज से मौसम बिगड़ सकता है। IMD ने अगले तीन दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं हिमाचल के कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना समेत कई जिलों में पांच दिन तक शीतलहर और घने कोहरे के चलते कड़ाके की सर्दी जारी रहने का अनुमान है।