मुज़फ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 युवकों की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस दुर्घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 May 2026, 9:00 PM IST

Muzaffarpur:  जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-28 के पास रविवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान मोतीपुर बाजार निवासी राजनंदन राय के पुत्र कृष्णा राय (42), छोटू उर्फ सोनू (17) समेत कुल चार युवकों के रूप में हुई है। वहीं हादसे में बाइक सवार रामप्रताप यादव (35) और निरशाद अंसारी (19) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार चार युवक अपनी स्विफ्ट कार से मोतीपुर से मुज़फ्फरपुर जा रहे थे। जैसे ही वे मोतीपुर ओवरब्रिज से आगे NH-28 पर गोपाल ढाबा के पास पहुंचे, तभी गलत दिशा से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार पहले बाइक से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी।

चतरा में 42 लाख का अवैध डोडा जब्त; ऑटो से बिहार भेजी जा रही थी खेप

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने की कोशिश की, लेकिन कार की बुरी हालत को देखते हुए सवारों को बचाना मुश्किल साबित हुआ।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिवार में चीख-पुकार मच गई है। सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार और बरूराज थाना अध्यक्ष कुणाल कश्यप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे शवों को बाहर निकाला।

पुलिस ने कहा कि घटना की वजहों की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण हादसा हुआ है।

Bihar Police Recruitment: बिहार में इन पदों पर निकली जॉब, ये भी करें आवेदन

मौके पर पहुंची पुलिस

मामले में पुलिस की कार्रवाई

NHI पेट्रोलिंग अधिकारी दीपक कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चार लोगों की मौत हुई है और दो घायल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Location :  Muzaffarpur

Published :  3 May 2026, 8:52 PM IST