
बिहार में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा (img: Dynamite news)
Bihar: बिहार में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और घरेलू बिजली जरूरतों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उपभोक्ताओं को अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की व्यवस्था की गई है। केंद्र सरकार की सब्सिडी के साथ अब राज्य सरकार की सहायता मिलने से घर की छत पर सोलर प्लांट लगाना पहले के मुकाबले किफायती हो सकता है।
अधिकतम 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर प्लांट पर केंद्र और राज्य सरकार को मिलाकर कुल ₹98 हजार तक की सब्सिडी मिलने का प्रावधान बताया गया है।
ये भी पढ़ें: 30 हजार फीट पर कॉकपिट में हमला, नीचे झुकता चला गया विमान! सह-पायलट की करतूत; घायल कैप्टन स्मित बने हीरो
विद्युत विभाग के कार्यपालक अधिकारी आलोक अमृतांशु के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से सोलर प्लांट की क्षमता के आधार पर सब्सिडी दी जा रही है। राज्य सरकार की अतिरिक्त सहायता जुड़ने के बाद कुल सहायता इस प्रकार होगी—
1 किलोवाट: केंद्र ₹30 हजार + राज्य ₹10 हजार = ₹40 हजार
2 किलोवाट: केंद्र ₹60 हजार + राज्य ₹20 हजार = ₹80 हजार
3 किलोवाट या उससे अधिक: केंद्र ₹78 हजार + राज्य ₹20 हजार = ₹98 हजार
इससे उन परिवारों को राहत मिल सकती है, जो सोलर प्लांट लगाना चाहते हैं लेकिन शुरुआती खर्च को लेकर निर्णय नहीं ले पा रहे थे।
ये भी पढ़ें: खाद की किल्लत से पेपर लीक तक, बरेली में सपा युवजन सभा का कलेक्ट्रेट पर हल्लाबोल
योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी Consumer ID के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं। योजना के तहत उपभोक्ताओं को अपनी पसंद का अधिकृत वेंडर चुनने की सुविधा भी दी गई है।
पोर्टल पर उपलब्ध Empanelled Vendors में से उपभोक्ता अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार वेंडर का चयन कर सकते हैं।
योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रखंड मुख्यालयों पर ‘सोलर सेवा सेतु’ कैंप लगाए जा रहे हैं।
इन कैंपों में लोगों को पंजीकरण, सब्सिडी, सोलर प्लांट और योजना से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, अतिरिक्त आर्थिक सहायता से रूफटॉप सोलर अपनाने वाले परिवारों की संख्या बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें: 38 करोड़ का ओवरब्रिज और भरभराकर गिरी सटरिंग: देवरिया के भटनी में बड़ा हादसा, जांच के आदेश
बगहा क्षेत्र के कुछ उपभोक्ताओं और अक्षय ऊर्जा लाभुकों ने सोलर प्लांट लगाने के बाद बिजली खर्च में राहत मिलने की बात कही है। लाभुकों के अनुसार, 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा और सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से घरेलू बिजली खर्च पर बचत का असर देखने को मिल रहा है।
राज्य सरकार का यह प्रयास अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने और घरेलू स्तर पर बिजली उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा में है। रूफटॉप सोलर के विस्तार से परिवारों को बिजली खर्च में राहत मिलने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Location : bihar
Published : 1 October 2026, 8:54 PM IST
Topics : bihar Bihar Solar Subsidy Bihar News